बोनी कपूर की पहली पत्नी ने किया था, बोनी और श्री देवी की लव स्टोरी के बारे में खुलासा

Go to the profile of  Rishabh verma
Rishabh verma
1 min read
बोनी कपूर की पहली पत्नी ने किया था, बोनी और श्री देवी की लव स्टोरी के बारे में खुलासा

फिल्म अभिनेत्री श्री देवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी के बारे तो सभी जानते है। दोनों की प्रेम कहानी पूरी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ही चर्चित रही थी। परन्तु बोनी कपूर और श्री देवी के जीवन के कुछ रोचक तथ्य है जिसके बारे में बोनी कपूर की पहली पत्नी ने खुलासा किया था।

जब श्री देवी तमिल की फिल्मों में काम करती थीं तब से बोनी कपूर उन्हें पसंद करते थे। एक बार बोनी कपूर श्री देवी से मिलने के लिए उनके चेन्नई स्थित घर पर भी गए थे परन्तु उस समय श्री देवी किसी फिल्म की शूटिंग के लिए सिंगापुर गई हुई थीं। इस बात को जानकर वो बहुत ही उदास हो गए थे और भारी मन से मुंबई वापस लौट गए थे।

श्री देवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी 1984 में आई फिल्म 'मिस्टर इंडिया' से शुरू हुई थी। यह फिल्म बोनी कपूर ही श्री देवी के पास लाये थे। फिल्म के कुछ समय बाद ही बोनी कपूर ने श्री देवी से प्यार का इज़हार किया था। जानकारों की माने तो वर्ष 1993 में ही बोनी कपूर ने श्री देवी को प्रपोज़ किया था।

'मिस्टर इंडिया' फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर स्वयं श्री देवी का ख्याल रखते थे। उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने देते थे। फिल्म के लिए बोनी कपूर ने श्री देवी को एक अलग मेकअप रूम दिलवाया था। फिल्म की शूटिंग के बाद दोनों एक दूसरे के साथ कम्फर्ट फील करने लगे थे। इस फिल्म में बोनी श्री देवी को इस तरह चाहने लगे की फिल्म चांदनी की शूटिंग के दौरान उनसे मिलने स्विट्ज़रलैंड पहुँच गए थे।

स्विट्ज़रलैंड से आने के बाद बोनी ने अपनी पहली पत्नी मोना को श्री देवी के बारे में बताया था। एक इंटरव्यू के दौरान मोना ने श्री देवी और बोनी कपूर की प्रेम कहानी के बारे में बताया कि "जब उन्हें बोनी और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में पता चला तो वो टूट गई थीं। बोनी और मोना की शादी जब हुई तब मोना मात्र 19 वर्ष की थी और बोनी उनसे करीब 10 साल बड़े थे। उन दोनों की शादी को 13 साल हो चुके थे। इसके बाद उनके रिश्ते में कुछ नहीं बचा था और वे इस रिश्ते को एक और मौका नहीं दे सकते थे क्योंकि श्रीदेवी एक बच्ची की मां बन चुकी थीं। फिर बोनी कपूर और श्रीदेवी ने 2 जून 1996 को शादी कर ली और कैंसर की वजह से 25 मार्च 2012 को मोना की मौत हो गई थी।