37 बरस के हुए रणबीर कपूर, अभिनय करियर के साथ लव लाइफ में भी आते रहे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
37 बरस के हुए रणबीर कपूर, अभिनय करियर के साथ लव लाइफ में भी आते रहे हैं ट्विस्ट एंड टर्न्स

फ़िल्म सावारिया से अपना बॉलीवुड करियर शुरू करने वाले रणबीर कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्म में इंडस्ट्री में चॉकलेट बॉय के नाम से अपनी पहचान बनाने वाले रणबीर लड़कियों के पसंदीदा एक्टर है। रणबीर ने अपने फिल्म करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म की है। जैसे- बर्फी, रॉकस्टार, ये जवानी है दीवानी, राजनीति, संजू आदि। इनके लिए उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले है।

फिल्मों से ज्यादा रणबीर अपने अफेयर की वजह से चर्चा में बने हुए रहते हैं। उनके दीपिका से लेकर आलिया भट्ट तक प्यार के चर्चे रहे हैं। आइये जानते है उनके बारे में-

सोनम कपूर

रणबीर और सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सावंरिया' से बॉलीवुड में अपना करियर की शुरुआत की थी। उस समय ये खबर जोरों पर थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही दोनों का बेकअप हो गया।

अवंतिका मलिक

एक्टर इमरान खान की पत्नी भी रणबीर की गर्लफ्रेंड रह चुकी है। अवंतिका मलिक सीरियल जस्ट मोहब्बत में काम कर चुकी है। खबर है की रणबीर उनसे मिलने सेट पर जाता करते थे।

दीपिका पादुकोण

फिल्म बचना ऐ हसीनो के बाद से ही दोनों एक दूसरे को डेट करते थे। कई बार दोनों को एक साथ देखा गया है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया था की उनके ब्रेकअप का कारण रणबीर थे क्योंकि वो उनके साथ धोखा कर रहे थे।

कटरीना कैफ

रणबीर कटरीना को भी डेट कर चुके है। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद से रणबीर कैफ को डेट कर रहे थे। दोनों अक्सर कई बार सीक्रेट डेस्टिनेशन पर भी गए है। उनका रिश्ता इतना गहरा हो गया था उनकी शादी होने वाली थी लेकिन फिर दोनों अलग हो गए।

नर्गिस फाखरी

फिल्म 'रॉकस्टार' में साथ काम करने के बाद रणबीर और नर्गिस फाखरी के अफेयर की खबरें भी सुर्खियां बनी थी। खबर थी कि दोनों फिल्म की शूटिंग के दौरान काफी नज़दीक आ गए थे। कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए।

आलिया भट्ट

रणबीर इन दिनों अपने से 11 साल छोटी एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की नज़दीकी बढ़ी। दोनों अक्सर अवार्ड्स, डिनर, फंक्शन में साथ में आते जाते है। दोनों के रिश्ते को लेकर उनके पेरेंट्स को भी एतराज नहीं है। फिलहाल दोनों इस रिश्ते को लेकर बेहद गंभीर हैं। देखना होगा अब क्या रणबीर आलिया से शादी करते है या नहीं।