80 के दशक की हॉट अभिनेत्री मन्दाकिनी फ़िल्मी दुनिया से दूर तिब्बती दवाखाना चला रही हैं

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
80 के दशक की हॉट अभिनेत्री मन्दाकिनी फ़िल्मी दुनिया से दूर तिब्बती दवाखाना चला रही हैं

बॉलीवुड की अभिनेत्रियाँ हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। पर चकाचौंध की इस दुनिया से जब वे दूर होती हैं तो लोग उन्हें भुला देते हैं।  बॉलीवुड में उगते सूरज को सलाम किये जाने की परम्परा है खासकर के अभिनेत्रियों में तो एक उम्र के बाद यह देखा ही जाता है। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं मंदाकिनी जिन्होंने अपनी हॉटनेस से 80 के दशक में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी पहली फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के लिए उन्हें आज भी दर्शक याद करते हैं।

बता दें की ‘राम तेरी गंगा मैली’ राजकपूर द्वारा निर्देशित फिल्म थी जिसमे अभिनेत्री की भूमिका निभा रही मन्दाकिनी ने उस वक़्त रातो रात सुर्खियां बटोर ली थी। बोल्ड दृश्यों के लिए वह बहुत चर्चा में रही। लेकिन कुछ ही फिल्में करने के बाद मन्दाकिनी इस फ़िल्मी दुनिया से कहाँ गायब हो गयी यह कोई नहीं जनता । मन्दाकिनी को दाऊद अब्राहिम की गर्लफ्रेंड भी कहा जाता था। लेकिन इसकी पुष्टि मन्दाकिनी ने कभी भी नहीं की।

आप जानना चाहेंगे की मन्दाकिनी आजकल क्या कर रही है तो आपको बता दे की कुछ महीने पहले मन्दाकिनी की तस्वीरें सोशल मिडिया पर आयी थी। उन्होंने डॉ काग्युर टी रिनपाचे ठाकुर के साथ शादी कर ली है। उनके दो बच्चे एक बेटा और बेटी है। बेटे का नाम रब्बील और बेटी का नाम रब्जा इनाया ठाकुर है।

आपको बता दें की मन्दाकिनी आजकल बहुत ही सादा जीवन व्यतीत कर रही है। वह लोगो को योग का अभ्यास भी करवाती हैं। मन्दाकिनी तिब्बत में हर्बल सेंटर यानी एक प्रकार के दवाखाने का भी संचालन करती हैं।

मन्दाकिनी ने अपने फ़िल्मी करियर में राम तेरी गंगा मैली के अलावा भी कई हिट फिल्में दी थी लेकिन उनकी यह फिल्म बाकी फिल्मों से ज्यादा चली। उनकी फिल्मों में आग और शोला, तेजाब, नाग-नागिन, प्यार करके देखो और जोरदार जैसी फिल्में प्रमुख रही। मन्दाकिनी ने ‘डांस-डांस’ में मिथुन चक्रवर्ती के साथ भूमिका अदा की थी साथ ही ‘कहां है कानून’ में वह आदित्य पंचोली के साथ नजर आयी थीं। इसके अलावा मन्दाकिनी ने गोविंदा के साथ ‘प्यार करके देखो’ भी की थी। आज वह फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर हो गयी है।