पिछले दिनों एक बुक लॉन्च के इवेंट में ‘धड़क’ गर्ल जाह्नवी कपूर पहुँचीं। इस इवेंट में जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा किया कि उन्हें उसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल जाह्नवी हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' के लॉन्चिंग इवेंट में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आईं थीं। इस इवेंट के दौरान जो तस्वीरें आईं है उनमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। उनकी खूबसूरती के कारण उनकी तुलना लोग उनकी मां श्रीदेवी से करने लगे। बता दे कि इस इवेंट के दौरान उन्होंने सफेद कलर की साड़ी पहनी। परंतु कुछ यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया।  

बुक लॉन्च के दौरान जाह्नवी जिस किताब का विमोचन करने आई थीं उन्होंने वही किताब उल्टी पकड़ रखी थी।  बस इसी बात को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इस इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस गलती के कारण उनका मजाक उड़ रहा है साथ ही कई लोग उन्हें ब्यूटी विद नो ब्रेन भी बोल रहे हैं।

आपको बताते चले कि पिछले साल (2018) में जाह्नवी कपूर ने 'धड़क' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। उनके साथ इस फिल्म में ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग में बीजी है। इसके अतिरिक्त वह वेब सीरीज 'घोस्ट स्टोरीज' की भी तैयारियाँ कर रही हैं।