अक्षय-दिलजीत का हुआ स्पर्म एक्सचेंज, रिलीज हुआ गुड न्यूज का फनी ट्रेलर

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
अक्षय-दिलजीत का हुआ स्पर्म एक्सचेंज, रिलीज हुआ गुड न्यूज का फनी ट्रेलर

मिशन मंगल और हॉउसफुल 4 की सक्सेस के बाद अक्षय कुमार अपने फैंस के लिए एक गुड न्यूज़ लाए है। कुछ दिन पहले अक्षय ने फिल्म Good Newwz के कुछ मजेदार पोस्टर्स रिलीज़ किये थे। आज फ़िल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है। इस फिल्म में करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी सालों बाद नज़र आ रही है।

3:22 मिनट का यह ट्रेलर काफी मजेदार है। फिल्म की कहानी दो कपल (दिलजीत-कियारा, अक्षय-करीना) की है जो बच्चे के लिए इन विट्रो फर्टिलाइजेशन IVF टेक्नॉलजी का सहारा लेते हैं। लेकिन अस्पताल में दोनों कपल्स का सरनेम बत्रा होने की वजह से स्पर्म मिक्स अप हो जाते है। स्पर्म मिक्स अप से हुए बवाल से कहानी में कई ट्विस्ट आते है। जिसके बाद बड़ा कंफ्यूजन हो जाता है।

ट्रेलर देख के लग रहा है फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। फिल्म में डॉयलॉग काफी मजेदार लग रहे है। गुडन्यूज से अक्षय कुमार और करीना कपूर की जोड़ी 9 साल बाद पर्दे पर वापसी कर रही है। इससे पहले दोनों 2009 में आई फिल्म कमबख्त इश्क में साथ दिखे थे।

इस फिल्म का डायरेक्शन राज मेहता ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है। वही यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले बनी है। ये फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।