अक्षय कुमार एक उम्दा कलाकार तो है ही साथ ही वह एक नेक दिल इंसान भी है। वह लोगो की मदद करने से कभी पीछे नहीं रहते। उन्होंने एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी दरियादिली दिखाई है। अक्षय ने इस बार असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए 2 करोड़ रुपए सहायता सहायता राशि दी है। असम में आयी बाढ़ से हुई तबाही के लिए वह दुखी है। जिसके लिए उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रूपए प्रदान किये है।
यह बात अक्षय ने अपने ट्विटर हेंडल के जरिये बताई है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि - असम में हुए बाढ़ से जो नुकसान हुआ है उससे उनका दिल टूट गया है। बहुत सारे लोग और जानवर बाढ़ से प्रभावित हुए है और उन्हें इस संकट की घड़ी में समर्थन की बहुत जरुरत है। मैं मुख्यमंत्री राहत कोष और काजीरंगा नेशनल पार्क को 1-1 करोड़ रूपए दे रहा हूँ। इतना ही नहीं अक्षय ने इसके लिए अन्य लोगो से भी सहयोग करने की अपील की है।
Absolutely heartbreaking to know about the devastation by floods in Assam.All affected, humans or animals,deserve support in this hour of crisis.I’d like to donate 1cr each to the CM Relief Fund & for Kaziranga Park rescue.Appealing to all to contribute @CMOfficeAssam @kaziranga_
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 17, 2019
बता दें कि अबतक असम में बाढ़ और लैंड स्लाइड से 15 लोगो की मृत्यु हो चुकी है और 46 लाख लोग इससे पीड़ित है। इस सम्बन्ध में असम की डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने जानकारी दी है कि 175 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए है और 90 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि बाढ़ के कारण डूब गयी है। इससे 10 लाख जानवर भी प्रभावित हुए है। 90 प्रतिशत काजीरंगा नेशनल पार्क बाढ़ में डूब गया है।