फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार की छवि वरस्टाइल एक्टर के रूप में है। वह रोमांस से लेकर निगेटिव रोल तक में अपनी शानदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते आये हैं। अब अक्षय कुमार हाउसफुल 4 में बाला का रोल प्ले करते दिखाई देंगे। एंटरटेनमेंट के लिए अक्षय कुमार अपने लुक्स के साथ काफी चेंजेज करते रहते हैं। इस बार उन्होंने इस फिल्म के लिए बाल्ड लुक को चुना है।

आपको बता दे कि अक्षय की तरह ही बॉलीवुड में कई और भी ऐसे सितारे रहे हैं जो बाल्ड लुक के कारण चर्चा में रहे थे। चलिए आपको बताते है वह कौन कौन से कलाकार बाल्ड लुक अपना चुके हैं।

मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर रही। इस फिल्म में वह बाल्ड लुक में नजर आये थे।

कुलभूषण खरबंदा

शान मूवी में कुलभूषण खरबंदा ने निगेटिव रोल अदा किया था। अपने बाल्ड लुक के कारण ये एक्टर सभी पर भारी पड़ा था। उनका यह लुक खूूब पॉपुलर हुआ था।

रणवीर सिंह

बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह बाल्ड लुक में नजर दिखाई दिए थे। उनके इस लुक को बहुत पसंद किया गया था।

संजय दत्त

संजय दत्त ने अग्निपथ में निगेटिव रोल अदा किया था। जिसमे वह बहुत फेमस हुए थे।

परेश रावल

इंडस्ट्री में परेश रावल ने एक से बढ़कर एक किरदार अदा किए हैं। वे टेबल नंबर 21 फिल्म में बाल्ड लुक में नजर आए थे।

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर की एक्टिंग हैदर फिल्म में लाजवाब थी। इस फिल्म में उन्होंने बाल्ड लुक लिया था।