अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म 'ये साली आशिकी' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी की फिल्म 'ये साली आशिकी' का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

कुछ दिन पहले ही फिल्म 'ये साली आशिकी' के कुछ पोस्टर्स रिलीज़ कर दिए गए थे। इस फिल्म में बॉलीवुड के मोगैम्बो अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी अपना फिल्मी करियर शरू कर रहे है। उनके साथ इस फिल्म में शिवालिका ओबरॉय मुख्य भूमिका में है, शिवालिका की भी यह डेब्यू फिल्म है। आज फिल्म का ऑफिशल ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है।

फिल्म ये साली आशिकी का ट्रेलर थ्रिल से भरपूर है। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सस्पेंस का तड़का भी देखने को मिल रहा है। ट्रेलर में वर्धन पुरी एक साइको के रोल में नजर आ रहे हैं।  ट्रेलऱ में वर्धन पुरी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय के जान के पीछे हाथ धो कर पड़े दिख रहे हैं। फिल्म की कहानी बदले पर बनी हुई है।

आपको बता दें की वर्धन पुरी ने इससे पहले इशकजादे और दावत-ए-इश्क फिल्म में हबीब फैसल और शुद्ध देसी रोमांस में मनीष शर्मा को असिस्ट किया था। अब वह ये साली आशिकी फिल्म से अपनी एक्टिंग में किस्मत आजमा रहे है।

ये साली आशिकी फिल्म का निर्देशन चिराग रूपारेल कर रहे हैं। वहीं फिल्म राजीव अमरीश पुरी और मीना राजीव पुरी के प्रोडक्शन में बन रही है। फिल्म  22 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की टक्कर पागलपंती से होने वाली है। पागलपंती में लीड रोल में जॉन अब्राहम के साथ अनिल कपूर, अरशद वारसी, इलियाना डिक्रुज, कृति खरबंदा, पुलकित सम्राट, सौरभ शुक्ला और उर्वशी रौतेला जैसे स्टार्स है।

ये भी पढ़े : जॉन अब्राहम की फिल्म पागलपंती का ट्रेलर हुआ रिलीज़, हंसते हंसते हो जायेंगे पागल