बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शादी के बाद से अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ दुनिया के अलग अलग खूबसूरत लोकेशंस पर नजर आती रहती हैं। इन दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। जहाँ इन दोनों की तस्वीरों का इंतजार इनके फैंस को रहता है वहीं सोशल मीडिया पर मीम और जोक बनाने वाले मस्तीखोरों को भी इनकी तस्वीरों का इंतजार रहता है। आज अनुष्का और विराट की कुछ सिजलिंग तस्वीरें फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आज वायरल हुई विराट और अनुष्का की तस्वीरें किसी खूबसूरत समुद्री बीच की हैं जहाँ दोनों ही अपने जिंदगी के खूबसूरत पल साथ साथ बिताते हुए स्पॉट किये जा सकते हैं। आज एक तस्वीर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर शेयर की है जिसमे विराट टॉपलेस नजर आ रहे हैं और अनुष्का कि गोद में सिर रख कर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं।
विराट और अनुष्का की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर के अलावा अनुष्का शर्मा ने अपनी कुछ बिकनी लुक वाली हॉट तस्वीरें भी सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का बिकनी पहले समुद्र में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को अनुष्का के फैंस द्वारा खूब पसंद भी किया जा रहा है।