भोजपुरी फिल्मों की खूबसूरत और प्रसिद्ध अभिनेत्री मोनालिसा को आज कौन नहीं जानता है। मनोरंजन जगत और ख़ास कर के भोजपुरी फिल्म उद्योग में वे आज जिस मुकाम पर हैं, उसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी बहुत की है। इसी का फल है की आज मोनालिसा ने भोजपुरी के साथ साथ हिंदी दर्शक वर्ग तक भी अपनी पहुँच बना ली है।
आज भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी और बॉलीवुड तक मोनालिसा का नाम प्रसिद्ध हो चुका है।वे अब वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं ऐसी भी खबरें आई हैं। इतनी प्रसिद्धि के बाद मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद की जाती हैं।
मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होती रहती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से हमेशा उनकी चर्चा होती रहती है।
एक टीवी के शो में डायन का किरदार निभा रही मोनालिसा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हरे रंग की साड़ी में कुछ फोटोज शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अभी कुछ ही दिन पहले ही मोनालिसा के फॉलोअर्स का आकंड़ा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो मिलियन के आंकड़े को पार कर गया है। मोना ने इसका सेलिब्रेशन अपने अंदाज में मनाया और फैंस को उनके प्यार के लिए शुक्रिया भी अदा किया था।