बिग बॉस फेम जसलीन मथारू का बिकिनी में दिखा बोल्ड अंदाज़, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बिग बॉस फेम जसलीन मथारू का बिकिनी में दिखा बोल्ड अंदाज़, तस्वीरें हो रही हैं वायरल

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 12वें सीजन से लोकप्रिय हुई जसलीन मथारू इन दिनों गोवा में छुट्टियाँ मना रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हॉलिडे की कई हॉट फोटो शेयर की है जो खूब वायरल हो रही हैं। वे फोटो में गोवा के मानसून का भरपूर मजा लेते हुए दिखाई दे रही हैं।

पूल के किनारे की उनकी फोटो बहुत हाट और सेक्सी लग रही है। इस फोटो में वह बिकिनी पहने हुए है। ब्लैक बिकिनी में उनका ये सेक्सी अंदाज लोगों की धड़कने बड़ा रहा है। सनग्लासेज पहने हुए जसलीन का अंदाज़ सबसे निराला लग रहा है।

बिग बॉस में भी जसलीन मथारू अपने बोल्ड अंदाज़ के कारण काफी लोकप्रिय थीं। शो के दौरान बिग बॉस के घर में वे कई बार बिकिनी में पूल में उतरती देखी गई। जसलीन एक सिंगर हैं। वे कई इवेंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें सबसे ज़्यादा लोकप्रियता बिग बॉस 12 से मिली। वे भजन सम्राट अनूप जलोटा से संगीत सीख चुकी हैं।

बिग बॉस 12 में अनूप जलोटा ने जसलीन मथारू के साथ ही एंट्री ली थी। वैसे उन्होंने गुरु और शिष्या के रूप में एंट्री ली थी। लेकिन शो के दौरान जसलीन ने जैसे ही कहा कि उनके और अनूप जलोटा के बीच रोमांटिक रिश्ता है, इसे सुनकर सभी चौंक गए। सब लोग जसलीन और अनूप जलोटा की आलोचनाएं करने लगे। इस विवाद में अनूप जलोटा को लोगों ने खूब भला बुरा कहा। जसलीन के कारण उनके माता पति और रिश्तेदारों को भी शर्मिंदा होना पड़ा।

जसलीन के पिता को राहत तब मिली जब उनको पता चला कि ये सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट था। दोनों के बीच में ऐसा कोई रिश्ता नहीं है। उन दोनों ने बाद में कहा कि उनके बीच सिर्फ म्यूजिकल रिलेशनशिप है। उन्होंने अपने बीच अफेयर की खबर को पूरी तरह नकार दिया।