प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड की कई दूसरी सुंदरियाँ भी उड़ा चुकी हैं सिगरेट का धुंआ

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बॉलीवुड की कई दूसरी सुंदरियाँ भी उड़ा चुकी हैं सिगरेट का धुंआ

देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। इस बार वे अपनी एक ऐसी फोटो को लेकर चर्चा में आई हैं जिसे देखर उनके कुछ प्रशंसक नाराज़ हो गए हैं। दरअसल इस फोटो में वे मियामी बीच पर अपने पति और मां के साथ सिगरेट पीती हुई दिखाई दे रही हैं। उनकी इस फोटो के कारण लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोग प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो को उनके उस संदेश के साथ शेयर कर रहे थे जिसमें उन्होंने धूम्रपान को सेहत के लिए नुकसानदायक बताया था।

आपको बता दें कि बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ऐसी इकलौती एक्ट्रेस नही हैं जिन्होंने सिगरेट पी हो। उनके पहले भी कई सुंदरियाँ सिगरेट की लत की आदी रह चुकी हैं।

सुष्मिता सेन

मिस इंडिया और मिस यूनिवर्स रह चुकीं सुष्मिता सेन सिगरेट की आदी थीं। उन्होंने बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में की हैं। वे कई बार सिगरेट पीते स्पॉट हुई हैं।

मनीषा कोईराला

एक समय मनीषा कोइराला बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस थीं। 'दिल से' और 'मन' जैसे फिल्मों में उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिली थी। उन्हें सिगरेट की बुरी लत थी। वे लंबे समय तक कैंसर से भी जूझती रहीं।

माहिरा खान

माहिरा खान एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं। उन्हें न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर के साथ सिगरेट पीते हुए देखा गया था। उन दिनों दोनों के बीच अफेयर की ख़बरें भी चर्चा में थीं।

रूपा गांगुली

महाभारत में द्रौपती के किरदार से लोकप्रिय हुई रूपा को भी सिगरेट पीने की आदत थी। उन्हें कई बार सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीते हुए देखा गया। वे इन दिनों पश्चिम बंगाल से भाजपा की सांसद हैं।

सारा खान

सारा खान को भी कई बार पब्लिक प्लेस पर सिगरेट पीते हुए देखा गया है। वे अपने टीवी शो बिदाई के बाद चर्चित हो गई थीं। बिग बॉस करने के बाद उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई थी। वे दूसरे रियलिटी शो में भी भाग ले चुकी हैं।

सुमोना चक्रवर्ती

'द कपिल शर्मा शो' से लोकप्रिय हुई सुमोना चक्रवर्ती भी सिगरेट की आदि हैं। वे खुलेआम धुंआ उड़ाते हुए देखी गईं थीं। सिगरेट पीते हुए उनका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।