ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के सुपरफ्लॉप होने के बाद से ही बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान ने फ़िल्मो से दुरी बना ली थी। कुछ समय पहले खबर आई थी आमिर खान लाल सिंह चड्ढा नाम की फिल्म कर रहे है। हाल ही में आमिर खान ने लाल सिंह चड्ढा का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आमिर खान ने आज सुबह ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और साथ ही एक बेहतरीन कैप्शन भी दिया है। इस कैप्शन में लिखा है, "क्या पता हम में हैं कहानी या हैं कहानी में हम."
Kya pata hum mein hai kahani,
— Aamir Khan (@aamir_khan) November 6, 2019
ya hai kahaani mein hum... pic.twitter.com/mDMA21J51z
इस मोशन पोस्टर के बैकग्राउंड में एक म्यूजिक बज रहा है जोकि प्रीतम ने दिया है। आपको बता दे लाल सिंह चड्ढा फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक बताई जा रही है। फॉरेस्ट गंप 1994 में रिलीज हुई थी। फॉरेस्ट गंप में टॉम हैंक लीड किरदार में थे। लाल सिंह चड्ढा ने अमित खान टॉम का किरदार निभाएंगे और वही उनके साथ करीना कपूर खान लीड एक्ट्रेस होगी।
यह फिल्म अद्वैत चंदन द्वारा डायरेक्ट करेंगे और इसे वायाकॉम18 स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 2020 की क्रिसमस पर रिलीज होगी।