2019 के आखिरी तक यह 10 बॉलीवुड फिल्में कर सकती हैं बड़ा धमाका

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
2019 के आखिरी तक यह 10 बॉलीवुड फिल्में कर सकती हैं बड़ा धमाका

साल 2019 का अक्टूबर महीना शुरू हो गया है। इस महीने के पहले बॉलीवुड में एक से एक बढ़कर एक फिल्में रिलीज़ हुई है। बता दें की अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में भी कई बड़ी फ़िल्में रिलीज़ होने वाली हैं, जिनमें आयुष्मान खुराना, जॉन से लेकर अक्षय कुमार और सलमान ख़ान की फ़िल्में कतार में हैं। आइए जानते हैं कि साल के आख़िरी तीन महीनों में किन फ़िल्मों से बॉक्स ऑफ़िस पर धमाका होने की उम्मीद है।

  1. द स्काई इज़ पिंक - इस फिल्म से प्रियंका बॉलीवुड में वापसी कर रही है। प्रियंका की पर्दे पर वापसी और द स्काई इज़ पिंक के ट्रेलर को मिली तारीफ़ें इस फ़िल्म की यूएसपी हैं।
  2. हाउसफुल 4 - हाउसफुल फ्रेंचाइजी अपनी चौथी फिल्म इस दीवाली पर ले कर आ रही है। फ़िल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसे काफ़ी पसंद किया गया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कीर्ति खरबंदा, कृति सेनोन और पूजा हेगड़े भी होंगी।
  3. मरजावां - कुछ दिन पहले ही मरजावां का ट्रेलर रिलीज़ किया गया है। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (रघु) एक राउडी हीरो के रोल में हैं। वही इस फिल्म में तारा रघु का लव इंट्रेस्ट बनी हैं। फिल्म में रितेश देशमुख एक बौने विलेन के किरदार में नज़र आ रहे हैं। यह फिल्म 8 नवंबर 2019 को रिलीज होने वाली है।
  4. मेड इन चाइना - इस दीवाली पर राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चाइना भी रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में राजकुमार गुजराती बिजनेसमैन बने हैं जो बड़ा एंटरप्रन्योर बनने चीन जाता है। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया।
  5. बाला - ड्रीम गर्ल के बाद आयुष्मान एक बार फिर लौट रहे है। बाला में आयुष्मान एक गंजे आदमी की भूमिका निभा रहे है। उनके साथ इस फिल्म में भूमी पेडनेकर और यामी गौतम भी नज़र आएगी। इस फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि इसे डायरेक्ट किया है अमर कौशिक ने। यह फिल्म इस साल 22 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
  6. सांड की आंख - यह फिल्म भी दीवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू नज़र आएगी। इस फिल्म की कहानी दो शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित हैं।
  7. पागलपंती - अनीस बज़्मी निर्देशित इस कॉमेडी फ़िल्म में जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज़ लीड रोल्स में हैं। जॉन को अलग अंदाज़ में देखने के लिए उनके फैंस भी बेकरार होंगे। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है।
  8. Mardaani 2 -  मर्दानी की सुपर सक्सेस के बाद रानी मुखर्जी अपने फैंस के लिए Mardaani 2 लेकर आ रही है। इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोडूस किया है। इस फिल्म में रानी एक दमदार पुलिस ऑफिसर बनी है। यह फिल्म इसी साल 13 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली है।
  9. दबंग 3 - सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म दबंग 3 इसी साल 20 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी चुलबुल पांडे की जवानी के दिनों पर आधारित है। फिल्म में इस बार किच्चा सुदीप बतौर विलेन नजर आएंगे।
  10. पति पत्नी और वो - पति पत्नी और वो फिल्म सालों पहले इसी नाम के साथ आई एक पुरानी मूवी की रीमेक है । पति पत्नी और वो में कार्तिक अनन्या पांडेय और भूमि पेडनेकर एक साथ नज़र आएंगे। इस हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म से ट्रेड को भी उम्मीदें हैं।