फैशन का ट्रेंड बदलता रहता है और कई बार पुरानी से पुरानी चीजे भी फैशन में वापिस आ जाती हैं। आप सोचते होंगे की 90 के दशक में जो पहना जाता था वह अब कहाँ मिलेगा? आपको बता दे की आजकल फैशन में ऐसी चीजे फिर वापिस आ गयी हैं जो आपके 90 के दशक के फैशन को ताजा कर सकती है। आज बॉलीवुड स्टार भी 90 के दशक के फैशन को पसंद कर रहे है। चलिए जानते हैं वो कौन से फैशन ट्रेंड्स हैं जो पुनः वापसी कर रहे हैं।

सिल्क सूट का चलन  

सिल्क का इतिहास बहुत पुराना है, इसे पुराने ज़माने से पसंद किया जाता आ रहा है। आज कल फिर से सिल्क का फैशन आ गया है। आजकल सिल्क की साड़ियां से लेकर सूट को लोगो द्वारा पसंद किया जा रहा है। आप कई सेलिब्रिटी को भी इसे पहने देख सकते है। साऊथ में भी सिल्क के कपड़े का बहुत चलन रहता है।

वेलवेट आया वापस

पहले किसी पार्टी या स्पेशल फंक्शन में जाना होता था तो लोग वेलवेट की ड्रेस को ज्यादा पसंद करते थे। आज फिर से इसका फैशन आ गया है। वेलवेट की ड्रेस को लड़कियों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके गाउन्स, सूट आदि बहुत ही आकर्षक लगते है।

डंगरी भी आयी है फैशन में

डंगरी भी  90 के दशक में फैशन में थी।किसी भी मौके पर इसे पहना जा सकता है। आजकल इसे आप फैशन में देख सकते है। कई फ़िल्मी सितारे भी इसे पहनना पसंद करते है।

सदाबहार पोल्का डॉट

पोल्का डॉट की ड्रेस को आप बहुत सी फिल्मों में अभिनेत्रियों को पहने देखा होगा। ये पोल्का डॉट्स आज फिर से चलन में है और लोग इसे बहुत पसंद भी कर रहे है। खासकर गर्मियों में इसे ज्यादा पसंद किया जाता है।

ड्रमैटिक डेनिम जींस ने बनायीं जगह

जींस को हर मौसम में पसंद किया जाता है। कुछ समय तक स्किनी जींस का फैशन था लेकिन अब इसकी जगह ड्रमैटिक डेनिम ने ली है। यह पहनने पर बहुत ही आकर्षक लुक देती है।

वापस आया प्लाज़ो का फैशन

90 के दशक में प्लाजो बहुत ज्यादा पहना जाता था आज फिर से यह फैशन में आ गया है। इसमें भी लड़कियाँ बहुत खूबसूरत दिखती है।  

क्रॉप टॉप भी है फैशन में

आज अधिकांश लड़कियों को क्रॉप टॉप पसंद आता हैं, लेकिन आपको बता दे की यह फैशन 90 के दशक का है।

मिनी बैकपैक

90's में भी मिनी बैकपैक का क्रेज  था और आज भी इसे लड़कियों के हांथो में देखा जा रहा है।

चोकर

चोकर भी 90 के दशक में बहुत चलता था। आज भी यह लड़कियों के गले में पसंद किया जा रहा है। इसके कई तरह के डिज़ाइन बाजार में उपलब्ध है।

फै़नी पैक्स भी इस इस लिस्ट में

पार्टी में फै़नी पैक्स को लिए बहुत सी लड़कियों को देखा जा सकता हैं। इसे भी 90 के दशक में इस्तेमाल किया जाता था। अब इसका चलन भी तेजी से बढ़ गया है।  

साधना कट  

बचपन में बहुत सी लड़कियों ने साधना कट ज़रूर किया होगा। 90 के दशक में बहुत सी अभिनेत्री साधना कट रखती थी। जिसे पसंद भी बहुत किया जाता था। यह हेयर स्टाइल वापस आ गया है, इसे आप दिशा पटानी, प्रियंका चोपड़ा, जैकलीन जैसी अभिनेत्रियों पर भी देख सकते है। यह लुक बहुत स्टाइलिश लगता है।

आप भी इस फैशन को अपना सकती है और स्टाइलिश बन सकती है।