दृष्टि धामी इन दिनों स्पेन में अपने पति के साथ छुट्टियाँ मना रही हैं। इन दिनों दोनों पति पत्नी स्पेन के formentera आईलैंड में लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की हैं वे भी खूब वायरल हो रहे हैं। तस्वीरों में दृष्टि का बोल्ड लुक लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वे अपनी समंदर किनारे की बिकिनी वाली फोटो से कहर बरपा रही हैं। अपने पति के साथ अपनी फोटो को शेयर करते हुए दृष्टि लिखती हैं - happy beach face!!! इस फोटो में दोनों की जोड़ी कमाल लग रही है।

हालांकि दृष्टि के पति का टीवी इंडस्ट्री से कोई नाता नही है, लेकिन अपनी पत्नी के कारण अक्सर लोग उनके बारे में भी बातें करने लगते हैं। ग़ौरतलब है कि दृष्टि एक फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने टीवी शो 'सिलसिला… बदलते रिश्तों का' में नंदनी का किरदार निभाया था। इस शो में विवाहेत्तर संबंधों के बारे में बताया गया था। इस शो को कई लोगों ने पसंद किया लेकिन कई लोगों ने इसकी आलोचना भी की।

इस शो में दृष्टि को अपने रोल के कारण लोगों ने खूब ट्रोल किया गया था। शो की विवादास्पद सामग्री के कारण इसे टीवी से हटाकर डिजिटल प्लेटफार्म पर दिखाया जाने लगा। इस शो का दूसरा सीजन voot पर स्ट्रीम हो रहा है। दृष्टि सिलसिला के अलावा दिल मिल गए, गीत, परदेस में है मेरा दिल, मधुबाला और एक था राजा एक थी रानी में भी काम किया है। लेकिन सिलसिला के बाद उन्होंने दूसरा कोई टीवी शो साइन नही किया है।

2007 में दिल मिल गए से टीवी पर डेब्यू करने वाली दृष्टि ने ‘गीत हुई सबसे पराई’ सीरियल में मुख्य किरदार निभाया था। उन्हें सबसे अधिक लोकप्रियता कलर पर अपने सीरियल मधुबाला के लिए मिली।