आज देश भर में दशहरा जिसे विजयादशमी (Vijayadashami) भी कहते हैं का पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज ही के दिन राम ने रावण का वध किया था। रावण को अभी तक सबसे बड़ा विलन माना जाता है। रावण के जीवन के बारे में बताने के लिए कई सारे टीवी सीरियल और फिल्में बनाई गई थी। आइये जानते कीं अभिनेताओं ने रावण का किरदार निभाया था।

अरविंद त्रिवेदी- 1986-1988 के बीच रामनंद सागर ने 'संपूर्ण रामायण' सीरियल बनाया था। इसमें लंकापति रावण का रोल निभाकर अरविंद त्रिवेदी ने खासी लोकप्रियता बटोरी थी। रावण के रोल ने उन्हें इस कदर सफलता की बुलंदियों पर पहुंचाया कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी रावण समझने लगे थे।

प्रेम नाथ-  साल 1976 में एक फिल्म आई थी जिसका नाम 'बजरंग बली' था। इस फिल्म में प्रेम नाथ ने रावण की भूमिका निभाई थी। प्रेम नाथ इसके बाद 'शोर' और 'अमीर-गरीब' जैसी कई फ़िल्मों में नज़र आए।

कार्तिक जयराम- साल 2015 में एकता कपूर का शो 'सिया के राम' आया था। इसमें रावण का किरदार कार्तिक जयराम ने निभाया। कार्तिक कन्नड़ एक्टर हैं, जो कि कन्नड़ बिग बॉस में भी आ चुके हैं।

आर्य बब्बर- साल 2015 में संकट मोचन महाबली हनुमान टीवी सीरियल आया था। इस शो में रावण का किरदार राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर ने निभाया। आर्य इसके अलावा हिंदी और पंजाबी फ़िल्मों में भी काम कर चुके हैं।