महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे आए एक सप्ताह हो गए हैं लेकिन अभी तक नई सरकार किसकी बन रही है इसका फैसला नहीं हो पाया है। सरकार बनाने को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। कौन महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनेगा? सोशल मीडिया में इसकी चर्चा हो रही है।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने एक्टर अनिल कपूर को महाराष्ट्र का सीएम बनाने का सुझाव दे डाला । विजय गुप्ता नाम के ट्विटर हैंडल से यह ट्वीट किया और लिखा, "महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या सोच रहे हैं ??" अपने इस ट्वीट में विजय गुप्ता ने अनिल कपूर को टैग भी किया है।
महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ?? pic.twitter.com/GSCIL9mo2R
— Vijay gupta (@vijaymau) October 30, 2019
सोशल मीडिया पर विजय का ट्वीट खूब वायरल हुआ। यह ट्वीट इतना वायरल हुआ की विजय गुप्ता के इस ट्वीट का अनिल कपूर ने भी जवाब दिया। ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अनिल ने लिखा, ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूँ'।
मैं nayak ही टीक हूँ 😎@vijaymau https://t.co/zs7OPYEvCP
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 31, 2019
उनके इस जवाब ने ट्विटर यूजर्स का दिल जीत लिया है। इसके बाद कई यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर के मजाक कर रहे है। एक यूजर ने नायक फिल्म का डायलॉग लिखा की-"साहब के लिए नीली वाली शर्ट...पार्सल" वही दूसरे यूजर ने लिखा की जैसे नायक फिल्म मे अनिल कपूर जी ने बताया सी एम का काम कैसा होता है अगर वैसा काम सभी सी एम करने लग जाये तो देश की स्थिति बदल जायेगी और देश वापस सोने की चिड़िया बन जायेगा।
😂😂साहब के लिए नीली वाली शर्ट...पार्सल😂
— Pratik Karpe (@pratikkarpe55) October 31, 2019
जेसे नायक फील्म मे अनील कपूर जी ने बताया सी एम का काम केसा होता हे अगर एसा काम सभी सी एम करने लग जाये तो देश की स्तीथी बदल जायेगी वापस सोने की चीडीया बन जायेगा अनिलजी ने एक दिन के सीएम की अमीट छाप छोड़ी हे ईस पर मनन करना चाहीये वेरीगुड अनील सर लव यु 😊
— Rajesh Dadhich (@RajeshD66526673) October 31, 2019