साल 2020 में अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ दिवाली पर रिलीज होगी। परन्तु फिल्म के रिलीज होने से पहले ही यह विवादों में आ गयी है। अक्षय कुमार को चम्बल के मशहूर पूर्व डाकू मलखान सिंह ने तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं करने की चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि यदि ऐसा किया गया तो वो कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाएंगे।

वृन्दावन में मंदिरों के दर्शन के लिए मंगलवार को पहुंचे मल्खान सिंह ने पत्रकारों से ये बात कही कि, फिल्म में पृथ्वीराज चौहान के दरबार के मुख्य लोगों में से एक सिंह को दिखाना चाहिए और यदि ऐसा नहीं किया गया तो वो कोर्ट जाएंगे। मल्खान ने बातचीत में कहा, फिल्म बनाने से पहले अक्षय को उनसे मिलना चाहिए और ऐतिहासिक तथ्यों के विषय में जानना चाहिए। मलखान ने यह भी कहा कि वे कभी भी डाकू नहीं थे बल्कि बाग़ी थे उन्हें न्याय नहीं मिला इस कारण वह बागी बन गए थे।

बता दें कि साल 2020 में अक्षय कुमार कई फिल्मों में नजर आएंगे। अक्षय के लिए कहा जाता है कि वो इतने फिट और समय के पाबंद हैं कि वो 1 साल में चार फिल्मों की शूटिंग आसानी से कर सकते हैं। अक्षय 3 फिल्मों में नजर आने वाले हैं उनकी साल 2020 में दो फिल्मेंं रिलीज होने वाली हैं। 'बच्चन पांडे' और 'लक्ष्मी बॉम' के साथ ही उनकी तीसरी फिल्म 'पृथ्वीराज' की भी घोषणा कर दी गई है।