गांधी जयंती 2019 : महात्मा गांधी पर बन चुकी हैं ये बेहतरीन फिल्में

Go to the profile of  Rishabh verma
Rishabh verma
1 min read
गांधी जयंती 2019 : महात्मा गांधी पर बन चुकी हैं ये बेहतरीन फिल्में

2 october को देश भर में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाएगा। इस बार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को पूरा देश मना रहा है। गांधी जी इतनी बड़ी हस्ती थे की उनके जीवन पर कई सारी फिल्म भी बन चुकी है। आइए जानते है कौन कौन सी फिल्म उनकी कहानी पर बनी है अब तक!

'गांधी' (1982):

इस फिल्म में हॉलीवुड एक्टर बेन किंग्सले ने गांधी की भूमिका निभाई।इस फिल्म को ऑस्कर अवार्ड मिला था। इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों-दिमागमें अपनी गहरी छाप छोड़ी।

'नाइन ऑवर्स टू रामा' (1963) :

अंग्रेजी में बनी मार्क रॉबिनसन की यह फिल्म गांधी की हत्या से पहले नाथूराम गोडसे की जिंदगी के नौ घंटों के बारे में है। जर्मन अभिनेता होर्स्ट बुचहोल्ज ने फिल्म में गोडसे का किरदार निभाया था।

'सरदार' (1993) :

यह फिल्म सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर बनाई गई थी। इस फिल्म में अन्नू कपूर ने महात्मा गांधी की भूमिका निभाई थी और परेश रावल वल्लभ भाई पटेल बने थे।

'द मेकिंग ऑफ महात्मा गांधी' (1996) :

इस फिल्म को श्याम बेनेगल ने बनाया था। इस फिल्म में अभिनेता रजत कपूर गांधी के किरदार में नजर आए थे। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

'हे राम' (2000):

इस फिल्म को कमल हासन ने बनाया था, फिल्म भारत के विभाजन और नाथूराम गोडसे द्वारा गांधी की हत्या के ईद-गिर्द घूमती है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह ने गांधी का रोल निभाया था। वही फिल्म में शाहरुख़ खान भी अमजद अली खान के रोल में थे।

'डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर' (2000) :

यह फिल्म बी.आर. अंबेडकर पर बनी थी। इस फिल्म में मोहन गोखले ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मोहन की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' (2002) :

इस फिल्म को राजकुमार संतोषी ने बनाया था। फिल्म में सुरेंद्र राजन ने महात्मा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में भगत सिंह को गांधी से प्रेरित और विचारों में मतभेद होने के चलते अलग होने की कहानी को दिखाया गया था।

इसके अलावा भी महात्मा गांधी के जीवन पर कई फिल्म बनी है- मैंने गांधी को नहीं मारा, गांधी माय फादर, लगे रहो मुन्नाभाई आदि।