आज पूरे देशभर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बड़े धूम धाम और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गली गली में आज गणेश जी की प्रतिमा बिठाई गई है। ऐसे में फिल्म सितारे कैसे पीछे रह सकते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स गणेश चतुर्थी को बड़े धूम-धाम से मनाते हैं। बहुत से सेलेब्स भी हर बार की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा धूम धाम से अपने घर लाए है।
हर साल की तरह इस बार भी शिल्पा शेट्टी ने अपने घर में भगवान गणेश की प्रतिमा की धूमधाम से स्थापना की है।

इसके अलावा विवेक ओबेरॉय ने भी बीती रात अपने घर गणपति जी की स्थापना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके लिखा है- साल का मेरा पसंदीदा समय! गणपति बप्पा का घर में स्वागत !
My favourite time of the year! Welcoming Ganpati Bappa home! May Bappa shower his blessings on each one of us. Wish you all a very happy & eco friendly #GaneshChaturthi!
— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) September 2, 2019
Let’s all do our bit for protecting our environment. Go green and say no to plastic!
Ganpati Bappa Morya🙏 pic.twitter.com/mR2S0db0Q4
सोनू सूद भी परिवार के साथ गणपति बप्पा को घर लेकर आए। पूरे परिवार ने साथ में गणपति जी की पूजा की।
कार्तिक आर्यन भी ख़ुशी से गणपति बप्पा को घर लेकर आए।
इसके अलावा भी श्रद्धा कपूर, कंगना रनौत, दिया मिर्ज़ा, सनी लियॉन, एकता कपूर और कई सारे सेलेब्स ने भी धूम धाम से गणेश जी का स्वागत किया है।