Jabariya Jodi Movie Review: पहले हाफ में सिद्धार्थ और परिणीति जमाते हैं रंग, लेकिन..

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
Jabariya Jodi Movie Review: पहले हाफ में सिद्धार्थ और परिणीति जमाते हैं रंग, लेकिन..

कलाकार- सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, अपारशक्ति खुराना

निर्देशक- प्रशांत सिंह

मूवी टाइप- Romantic Comedy

अवधि- 2 घंटा 24 मिनट

रेटिंग- 2.5 स्टार्स  

आज सिनेमाघरों में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी (Jabariya Jodi) रिलीज हो चुकी है। कई बार रिलीज़ टलने के बाद आज फाइनली यह फिल्म रिलीज़ हुई। फिल्म की कहानी बिहार में होने वाली पकड़वा विवाह की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म का टॉपिक का नया है इसलिए लोगों में इसे देखने का उत्साह बना हुआ है।

फिल्म की कहानी शुरु होती है बिहार के बाहुबली अभय सिंह (सिद्धार्थ मल्होत्रा) से, जो कि हुकुम देव सिंह (जावेद जाफरी) के सुपुत्र हैं। वे बन्दुक की नोक पर पर पैसे वाले लड़कों की जबरन शादी गरीब लड़की से कराते है, जो दहेज नहीं दे पाते। ऐसे ही एक जबरिया शादी में अभय की मुलाकात बबली यादव (परिणीति चोपड़ा) से होती है। दोनों बचपन के दोस्त रहते है। पटना की दबंग लड़की बबली यादव के आते ही अभय की जिंदगी का दस्तूर बदलने लगता है।

दोनों के बीच प्यार हो जाता है। मगर अब अभय का फोकस प्यार और शादी से हटकर चुनाव जीतने पर है। अभय और बबली शादी करते है या नहीं? इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी। एक्टिंग की बात करें तो सिद्धार्थ ने बिहारी रोल बखूबी निभाया है और परिणीति भी अपने रोल में फिट बैठी है। सपोर्टिंग कास्ट में अपारशक्ति खुराना, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, नीरज सूद जैसे कलाकारों ने अपना काम बखूबी किया।

निर्देशक प्रशांत सिंह का निर्देशन फिल्म के फर्स्ट हाफ में हास्य और मनोरंजन से भरपूर है, मगर सेकंड हाफ में कहानी अपनी दिशा खो बैठती है। फिल्म का म्यूजिक भी ठीक ठाक है। अब देखना होगा की जबरिया शादी करवा कर क्या यह फिल्म लोगो के दिल में जगह बना पाती यह नहीं। इसके अलावा आज सिनेमाघरों में “Pranaam” और “Mushkil” फिल्म भी रिलीज़ हुईं है।