काम्या पंजाबी भारतीय टीवी जगत का एक जाना पहचाना नाम हैं। वे कई टीवी सीरियल्स में अहम भूमिकाएं निभा चुकी हैं। काम्या पंजाबी टीवी के साथ साथ कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं और वे सोशल मीडिया पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं।
काम्या पंजाबी इन दिनों भी सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं और उनके कुछ हालिया बोल्ड फोटोज खूब वायरल हो रहे हैं। ये तस्वीरें काम्या के दुबई हॉलिडे की हैं जो वे अपने बॉयफ्रेंड के साथ मना रही हैं। इस दौरान की तस्वीरों में काम्या बिकिनी और मोनोकनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं।
एक तस्वीर में काम्या पंजाबी ब्लैक मोनोकनी पहने हुई नजर आ रही हैं और वे अपने कंधे पर बने टैटू को फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आ रही है। इस फोटो को शेयर करने के साथ काम्या ने कैप्शन में लिखा I m sexy n i know it.
काम्या के बोल्ड अंदाज वाली इन तस्वीरों की हर कोई तारीफ कर रहा है। इनमे से कई तस्वीरों में काम्या अपने बॉयफ्रेंड शलभ दांग के साथ भी नजर आ रही हैं और वे दोनों एक साथ अच्छे लग रहे हैं।
बता दें की 40 साल की काम्या पंजाबी 9 साल की बच्ची आरा की मां है और शलभ की भी पहली शादी से एक बेटा है। खबरों के अनुसार ये दोनों अगले साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
काम्या पंजाबी ने कुछ दिनों पहले ही अपने इस रिलेशनशिप को सार्वजानिक किया है और इसके बाद से ही वे अपने और बॉयफ्रेंड के संग वाली कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इन तस्वीरों में दोनों केमिस्ट्री देखते ही बनती है।