सामने आया कंगना रनौत का रैम्बो अवतार, रिलीज़ हुआ आने वाली फिल्म धाकड़ का टीज़र

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
सामने आया कंगना रनौत का रैम्बो अवतार, रिलीज़ हुआ आने वाली फिल्म धाकड़ का टीज़र

बॉलीवुड की क्वीन उर्फ़ कंगना रनौत (Kangana  Ranaut) ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। कंगना ने बॉलीवुड में अलग-अलग जॉनर की फिल्में की हैं। पिछले महीने ही उनकी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ रिलीज़ हुई थी। इसमें उन्होंने एक मेन्टल किरदार का रोल निभाया था। अब उनकी आने वाली फिल्म धाकड़ का फर्स्ट लुक टीजर आउट हुआ है। जिसमें वे बिल्कुल अलग अवतार में दिख रही हैं।

कुछ समय पहले ही कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के पोस्टर रिलीज़ किये थे। पोस्टर में कंगना मशीन गन लिए दिखाई दे रही हैं। इस फिल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। 45 सेकंड लंबे इस टीजर में कंगना का खूंखार अवतार दिखाया है। इसमें उनके चारों तरफ आग दिखाई दे रही है। इसी में से वे चलते हुए आती है और उनके हाथ में एक गन होती है। उनका ये लुक आपके भी रोंगटे खड़े कर देगा।

टीज़र देख के लग रहा है कंगना इस फिल्म में ज़बरदस्त एक्शन करते नज़र आएगी। धाकड़ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म हैं। इसका निर्देशन रजनीश घई कर रहे हैं और निर्माण सोहेल मकलई कर रहे हैं। खबर है की इस फिल्म में कंगना का नाम “अग्नि” होगा और वह इस फिल्म में Spy के रोल में नज़र आएँगी।

इस फिल्म की शूटिंग भारत में कई लोकेशंस के अलावा हाँग काँग और थाइलैंड में होगी। इस फिल्म में असली गन्स और हथियार का इस्तेमाल किया जाएगा। इसे साल 2020 में दीवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा।