Kargil Vijay Diwas 2019: सेना के शौर्य पर बनी ये फिल्में देख हो जाएँगी आंखे नम

Go to the profile of  Rishabh verma
Rishabh verma
1 min read
Kargil Vijay Diwas 2019: सेना के शौर्य पर बनी ये फिल्में देख हो जाएँगी आंखे नम

आज से 20 साल पहले 26 जुलाई 1999 में ‘कारगिल युद्ध’ में हुआ था। जब भारतीय सैनिकों ने घुसपैठियों के रूप में आए पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करते हुए तिरंगा लहरा दिया था। भारत में इस युद्ध को ‘ऑपरेशन विजय’ के नाम से भी जाना जाता है। आज करगिल वॉर को पूरे 20 साल पूरे हो चुके हैं। बॉलीवुड कारगिल वॉर और भारतीय सैनिकों पर कई सारी फिल्में बन चुकी है।

इस विजय दिवस के मौके पर जानते है ऐसी बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो सेना के शौर्य की गाथा को अमर कर गई।

LOC कारगिल :

साल 2003 में आई यह पहली कारगिल वॉर पर बेस्ड फिल्म थी।इस फिल्म के निर्देशक जेपी दत्ता थे। इस फिल्म के जरिये कारगिल वॉर में शहीद हुए जवानों की क़ुर्बानी को दिखाया गया था। यह फिल्म उस समय की सबसे Superhit फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर, सैफ अली खान और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका में थे।

Stumped :

2003 आई 'स्टंपड' फिल्म 1999 में करगिल वॉर और साथ ही क्रिकेट वर्ल्डकप की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में रवीना टंडन नज़र आई थी।

Lakshya :

साल 2004 में ऋतिक रोशन की फिल्म आई 'लक्ष्य'। इस फिल्म में कारगिल वॉर के कुछ सीन्स को दर्शाया गया था। इस फिल्म को एक्टर फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिकाओं में थे।

Tango Charlie:

यह फिल्म साल 2005 में आयी थी। इस फिल्म में भारत और पाकिस्तान के युद्ध को दिखाया था। जिसका सह-निर्देशन और लेखन मणि-शंकर ने किया है। फिल्म में अजय देवगन, बॉबी देओल, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, तनिषा, नंदना सेन आदि मुख्य भूमिका में नजर आये थे।

Mausam :

2011 पंकज कपूर द्वारा अभिनीत, फिल्म हैरी के जीवन पर आधारित है जो एक वायु सेना अधिकारी है। मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और सोनम कपूर हैं, यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध सहित सभी प्रमुख घटनाओं को दर्शाती है।