Khandaani Shafakhana Review: गुप्तरोग विशेषज्ञ बन सोनाक्षी ने किया गुप्तरोगी बादशाह का इलाज

Go to the profile of  Nyooz Flix
Nyooz Flix
1 min read
Khandaani Shafakhana Review: गुप्तरोग विशेषज्ञ बन सोनाक्षी ने किया गुप्तरोगी बादशाह का इलाज

कलाकार- सोनाक्षी सिन्हा, बादशाह, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर आदि

निर्देशक- शिल्पी दासगुप्ता

मूवी टाइप- Comedy, Drama

अवधि- 2 घंटा 33 मिनट

रेटिंग- 2.5 स्टार  

आजकल बॉलीवुड की फिल्मों में सामाजिक मुद्दे के साथ एडल्ट कंटेंट, सेक्स, डबल मीनिंग जोक्स को ध्यान में रखकर दर्शकों का मनोरंजन किया जा रहा है। अभी तक बॉलीवुड में इन्ही मुद्दों को लेकर कई फिल्म बन चुकी है जैसे- ‘विकी डोनर', ’दोस्ताना’, 'शुभ मंगल सावधान', 'बधाई हो' आदि। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित ही चुकी है। कुछ इसी तरह के कंटेंट पर सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी फिल्म ‘खानदानी शफाखाना’ (Khandaani Shafakhana) लेकर आईं हैं।

खानदानी शफाखाना में सेक्स क्लीनिक के बारे में खुलकर बात की गई है। इस फिल्म से रैपर बादशाह (Badshah) ने एक्टिंग में कदम रखा है। फिल्म को शिल्पी दासगुप्ता ने डायरेक्ट किया है। कहानी पंजाब के होशियारपुर की है। फिल्म की कहानी बेबी बेदी (सोनाक्षी सिन्हा) के इर्द गिर्द घूमती है। जहाँ उसके मामा का खानदानी शफाखाना (सेक्स क्लीनिक) बना होता है।

किसी कारण से बेबी के मामा का निधन हो जाता है और वो बेबी के नाम पर अपना क्लिनिक कर देते है। अपना घर चलाने के लिए बेबी Sex क्लिनिक चलाती है जहाँ वो लोगो के गुप्त रोगों को इलाज करती है। फिर एक दिन वहां इलाज करवाने बादशाह आते है। जिसके बाद से कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न आते है। इस फिल्म में Sex Comedy का तड़का लगाया गया है। फ़िल्म का प्लाट अच्छा है पर फिल्म स्लो चलती है।

फिल्म में शिल्पी दासगुप्ता का डायरेक्शन भी ठीक ठाक है। वही एक्टिंग की बात करे तो सोनाक्षी ने अच्छा काम किया और वही बादशाह कुछ कमाल नहीं कर पाए। इसके अलावा दूसरे एक्टर्स ने भी औसत काम किया है। फिल्म के कुछ दृश्य और डायलाग आपको हँसाने में कामयाब होंगे। इसके अलावा फ़िल्म का म्यूजिक ठीक ठीक है। इसलिए हम इस फ़िल्म को 2.5 रेटिंग देते है।