पृथ्वीराज कपूर के जन्मदिन पर जानिए, वे जीवित होते तो क्यों करिश्मा-करीना बॉलीवुड में नहीं होती?

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
पृथ्वीराज कपूर के जन्मदिन पर जानिए, वे जीवित होते तो क्यों करिश्मा-करीना बॉलीवुड में नहीं होती?

आज 3 नवंबर को फिल्म इंडस्ट्री के पितामाह यानी पृथ्वीराज कपूर की 112वीं जयंती है। बता दें कि पृथ्वीराज कपूर यदि आज भी जिंदा होते तो शायद ही करिश्मा और करीना कपूर बॉलीवुड में कदम रख पाती। ऐसा इसलिए होता क्योंकि पृथ्वीराज कपूर यह नहीं चाहते थे की एक्टिंग की दुनिया में कपूर खानदान से कोई भी औरत कदम रखे।

एक बार पृथ्वीराज कपूर अपनी बहन शांता कपूर सहित फिल्म इंडिया मैगज़ीन के एडिटर-पब्लिशर बाबूराव पटेल से मिलने पहुंचे। शांता की ओर बाबूराव पटेल ने देखा और कहा वो फिल्मों में उन्हें काम दिला सकता है। पृथ्वीराज ये सुन कर, शांता को घर लाये और उन्हें खूब डांटा की वो अपनी सुंदरता पर ज्यादा ध्यान देती है।

पृथ्वी राज कपूर की बहन शांता कपूर कहती हैं कि - परिवार का रिवाज रहा है की घर की कोई भी बेटी या बहु फिल्मों में एक्टिंग नहीं करेगी। वह इस वजह से की फिल्मी दुनिया में लड़कियों का बहुत शोषण होता था।

शांता कपूर आगे कहती हैं- वहां आसमान में मेरे पिता और भाई ये देख कर हैरान हो रहे होंगे की उनकी पड़पोती (करिश्मा कपूर), 'सरकाय लो खटिया जाडा लगे' गा रही है। करिश्मा कपूर को बबिता कपूर हीरोइन बनाना चाहती थी, जिसके लिए उन्हें पूरे परिवार से लड़ना पड़ा था।

शशि कपूर ने अपनी पत्नी जेनिफर केंडल और बेटी संजना को एक्टिंग की इजाज़त दी, तो भी उनका परिवार इस बात से खुश नहीं था। शम्मी कपूर की वाइफ गीता बाली, ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह और रणधीर कपूर की पत्नी बबिता कपूर ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी।