महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हुए। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। एक तरफ चुनावी मैदान में नेता एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए।सोशल मीडिया पर बॉलीवुड स्टार के फोटोज वायरल हुए है।

एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा अपना वोट देने पहुंचे थे।

इसी बीच बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ मतदान करने पहुंचे। इसके अलावा सनी देओल भी वोट देने पहुंचे।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मताधिकार का प्रयोग किया और इसके अलावा जावेद अख्तर आज अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ मतदान करने पहुंचे।

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन भी अपना वोट देने पहुंचे। नायक अनिल कपूर ने भी अपने मत का इस्तेमाल किया और जुहू में अपना वोट डाला। वही धर्मेंद्र भी पीछे नहीं रहे उन्होंने भी वोट दिया।

अभिषेक बच्चन भी ऐश्वर्या के साथ वोट देने पहुंचे।

इसके अलावा भी कई सितारे नज़र आए।