भगत सिंह पर बन चुकी हैं कई फ़िल्में, इन अभिनेताओं ने निभाई थी मुख्य भूमिकाएँ और जीते कई अवार्ड

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
भगत सिंह पर बन चुकी हैं कई फ़िल्में, इन अभिनेताओं ने निभाई थी मुख्य भूमिकाएँ और जीते कई अवार्ड

28 सितंबर 1907 को आज़ादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का जन्म हुआ था। भगत सिंह द्वारा देश के लिए दिए गए बलिदान की कहानी को बॉलीवुड ने भी कई बार अपने अंदाज में दर्शाया है। बॉलीवुड फिल्मों के जरिए उन्हें हमेशा सलाम किया गया है। भगत सिंह पर कई सारी फिल्में बनी है जिसमें उनका किरदार अलग-अलग कलाकारों ने निभाया है। चलिए आपको बताते है कि शहीद भगत सिंह की भूमिका किन किन कलाकारों ने निभाई।

मनोज कुमार

मनोज कुमार ने साल 1965 में फिल्म 'शहीद' में क्रांतिकारी भगत का किरदार निभाया।  इसके बाद मनोज कुमार ने 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम' और 'क्रांति' जैसी देशभक्ति फिल्मे भी की।

शम्मी कपूर

शहीद भगत सिंह के रोल में साल 1963 में एक्टर शम्मी कपूर को भी देखा गया। इस फिल्म का नाम 'शहीद भगत सिंह' था।

जयराज

हिंदी सिनेमा में शहीद भगत सिंह के पर बनी 'शहीद आजम भगत सिंह' पहली फिल्म थी। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार एक्टर जयराज ने निभाया था।

सोनू सूद

फिल्म इंडस्ट्री में लंबे अरसे बाद एक बार फिर शहीद भगत सिंह की कहानी को फिर से देखा गया। एक्टर सोनू सूद ने साल 2002 में फिल्म 'शहीद-ए-आजम' में शहीद भगत सिंह का किरदार निभाया।

अजय देवगन

साल 2002 में ही भगत सिंह पर 3 फिल्में बनी थी। साल 2002 में ही फिल्म 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' भी आयी। इस फिल्म में भगत सिंह का किरदार अजय देवगन ने निभाया। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई। इस फिल्म ने 2 नेशनल अवॉर्ड भी जीते साथ ही बेस्ट फीचर फिल्म का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी प्राप्त किया।  

बॉबी देओल

साल 2002 में ही देओल भाईयों ने भगत सिंह पर फिल्म बनाई। फिल्म का नाम '23 मार्च 1931: शहीद' था। इस फिल्म में बॉबी देओल ने भगत सिंह का किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ नारायण

इसके बाद 2006 में  फिर से शहीद भगत सिंह पर फिल्म बनी। आमिर खान साल 2006 में फिल्म 'रंग दे बसंती' में चंद्रशेखर आजाद के रोल में नजर आए और भगत सिंह का किरदार सिद्धार्थ नारायण ने अदा किया था।