हिंदी फिल्मों के गानों में कई बार दिवाली की रंगीनियों को उम्दा तरीके से दर्शाया गया है

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
हिंदी फिल्मों के गानों में कई बार दिवाली की रंगीनियों को उम्दा तरीके से दर्शाया गया है

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। भारत में किसी न किसी क्षेत्र में सालों भर कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता रहता है। माना जाए तो भारत में सभी त्यौहार महत्वपूर्ण है और बड़े ही धूमधाम से मनाए जाते है परन्तु दिवाली की बात कुछ और है। दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में बढ़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारतीय फिल्मों में भी दिवाली का महत्व बताया जाता है। आइये आज जानते है हिंदी सिनेमा के कुछ ऐसे गाने जो दिवाली पर फिल्माए गए है।

कैसे दिवाली मनाए

मोहम्मद रफ़ी ने 1959 में "पैगाम" में इस गाने को आवाज़ दी थी। उस समय यह गाना बहुत ही चर्चित हुआ था। इस फिल्म में दिलीप कुमार, राज कुमार, वैजन्ती माला, जॉनी वॉकर ने अभिनय किया था।

मेले है चिरागों के

राज कपूर और वैजन्तीमाला की 1961 में आई फिल्म नजराना का प्रसिद्ध गीत "मेले है चिरागों के" को भी दिवाली के पर्व पर फिल्माया गया है। इस गाने को आवाज़ लता मंगेशकर ने दी है।

लाखों तारे आसमान में

फिल्म हरियाली और रास्ता का एक गाना "लाखों तारे आसमान में" भी दिवाली के त्यौहार पर फिल्माया गया है। इस फिल्म में मनोज कुमार, माला सिन्हा ने अभिनय किया है। गाने को आवाज मुकेश और लता मंगेशकर ने दी है तथा इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर शंकर जयकिशन है।

शहर की परियों

अमीर खान आयशा जुल्का की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' का गाना 'शहर की परियों' पूरी तरह से दिवाली पर फिल्माया गया है। इस गाने को आवाज़ उदित नारायण और साधना सरगम ने दी थी।

पैरों में बंधन है

अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान की फिल्म 'मोहब्बतें' भी दिवाली के त्यौहार पर फिल्माया गया है। वर्ष 2000 में यह गाना सबसे प्रचलित हुआ था। इस गाने को आनंद बक्षी साहब ने लिखा था।