मौनी रॉय की लव लाइफ बनी टॉक ऑफ़ द टाउन, बॉयफ्रेंड संग थाइलैंड में मनाया बर्थडे

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
मौनी रॉय की लव लाइफ बनी टॉक ऑफ़ द टाउन, बॉयफ्रेंड संग थाइलैंड में मनाया बर्थडे

अपनी एक्टिंग के साथ साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने लुक के लिए भी चर्चा में रहती हैं।  खबरें आ रही हैं कि मौनी रॉय की जिंदगी में अब नया प्यार आ गया है। मौनी रॉय के बॉयफ्रेंड का नाम सूरज नंबियार है। वह दुबई में बैंकर हैं। हाल ही में थाईलैंड में मौनी रॉय ने अपने बॉयफ्रेंड सूरज नंबियार के साथ बर्थडे मनाया है।

अभी तक इसकी जानकारी नहीं है कि दोनों कहां और कैसे मिले थे। मौनी और सूरज की डेटिंग के बारे में तब पता चला था जब सोशल मीडिया पर उनकी दोस्त रूपाली काडयान ने दोनों की तस्वीरें पोस्ट की थीं लेकिन उन्होंने इसे तुरंत डिलीट भी कर दिया था।

View this post on Instagram

🐻

A post shared by mon (@imouniroy) on

उनकी क़रीबी दोस्त ने मौनी और उनके बॉयफ्रेंड की जो तस्वीर शेयर की थी वो थाईलैंड वैकेशन की थी। मौनी रॉय के साथ यहां रूपाली और उनके पति अभिमन्यु सिंह भी थे। सूरज भी मौनी का बर्थडे मनाने के लिए पहुंचे थे।

डेट‍िंग की खबरों को मौनी राय ने अफ़वाह बताया है। उन्होंने कहा था कि नंबियार केवल एक दोस्त है। उन्होंने कहा, ये पूरी सच्चाई नहीं है। हम सब दोस्त हैं और हम बर्थडे मनाने एक साथ थाईलैंड गए थे। मैं सिंगल हूं और सिर्फ अपने काम पर ध्यान दे रही हूँ।

जब मौनी रॉय से रूपाली की तस्वीर डिलीट के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कहा, क्या? ऐसा तो कुछ नहीं है। मौनी रॉय इससे पहले एक्टर मोहित रैना के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने ही टीवी सीरियल देवों के देव महादेव (2011-2014) में काम किया था।

View this post on Instagram

Wonderlanding 💗 @discoversoneva

A post shared by mon (@imouniroy) on

मौनी रॉय मोहित से पहले एक्टर गौरव चोपड़ा के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थी। टीवी सीरियल के बाद मौनी रॉय ने बॉलीवुड में एंट्री की है।