कुछ समय पहले सिंगर नेहा कक्‍कड़ और हिमांश कोहली के रिलेशनशिप की खबरे चर्चा में थी। सोशल मीडिया पर भी दोनों के अपने प्यार का इज़हार किया था। परन्तु कुछ ही दिनों बाद दोनों के बीच दूरियाँ आ गयी और अपने रिश्ते को तोड़ दिया। दोनों ने ही एक दूसरे को सोशल मीडिया पर ब्‍लॉक कर दिया है। इस ब्रेअकप के बाद नेहा पूरी तरह से टूट गई थी जिसका जिक्र उन्होंने  सोशल प्‍लेटफॉर्म और टीवी शोज में बयान किया था।

कुछ दिन बीत जाने के बाद अब खबरें आ रही है कि वह सिंगर विभोर पराशर को डेट कर रही है। बता दें कि विभोर पाराशर इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट रह चु‍के है। हाल ही में एकसाथ दोनों को एक इवेंट में देखा गया था। उनकी कुछ तस्वीरे भी सामने आई थी। जिसके बाद दोनों ही चर्चा का विषय बने हुए है।  

जानकारी दे दें कि विभोर पराशर इंडियन आइडल 10 के कंटेस्‍टेंट रह चुके है। नेहा इस शो को जज कर रही थी। खबर है कि विभोर डेटिंग की खबरों से बहुत परेशान है। विभोर ने इन खबरों को एक अफ़वाह बताया है और कहा कि लोगों की मानसिकता सही नहीं है।

विभोर ने कहा कि,' अगर कोई किसी का करियर बनाने में किसी की मदद कर रहा है तो उसके अंदर टैलेंट होगा। मैं सोशल मीडिया पर उन्‍हें दीदी नहीं बोलता और इसलिए लोगों को ऐसा लगता है कि वो मेरी गर्लफ्रेंड है। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है।”