कई बार न्यूयॉर्क की गलियों से बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आती रही हैं। हाल ही में प्रियंका फिर से न्यूयॉर्क में दिखाई दीं। इस बार की उनकी तस्वीरें कुछ खास वजहों से चर्चा में हैं। उनका लुक अलग है और उसके साथ उनका पालतू डॉगी नजर आ रहा है। एक कार्यक्रम में शिरकत करने प्रियंका चोपड़ा पहुंची थीं, उनके साथ उनका पेट डॉगी डायना भी थी।

प्रियंका ने पहले तो डॉगी को गोद में ले रखा था और उसके बाद उसे वॉक करवाती हुई नजर आईं।  बता दे कि उनका डॉगी भी बहुत फेमस है। उसका भी इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट भी है, इतना ही नहीं उसके लाखों फॉलोअर्स भी हैं। कई बार अपने कपड़े के कारण यह सुर्खियों में आई है साथ ही ये डॉगी प्रियंका को काफी पसंद है। कई बार प्रियंका चोपड़ा इसके साथ स्पॉट भी हुई हैं।

इस बार प्रियका की जो तस्वीरें  वायरल हुई हैं उनमे उन्होंने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिस पर पिंक फूल थे। प्रियंका चोपड़ा इस ड्रेस में काफी खूबसूरत भी लग रही थीं। प्रियंका चोपड़ा की अपने डॉगी के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालने में मुश्किल हो रही है।

View this post on Instagram

Priyanka Chopra Jonas is seen walking her dog in soho on October 8, 2019! @priyankachopra ♥️

A post shared by Priyanka Chopra Online (@priyankaonline) on

बता दे कि प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं। यह फिल्म इसी वीक 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है जिसके प्रमोशन में वह व्यस्त हैं।