प्रियंका चोपड़ा संग हुआ Oops मूमेंट, 5 लाख के हैंडबैग की मदद से खुद को सम्हाला

Go to the profile of  Rishabh verma
Rishabh verma
1 min read
प्रियंका चोपड़ा संग हुआ Oops मूमेंट, 5 लाख के हैंडबैग की मदद से खुद को सम्हाला

सेलेब्रिटीज के साथ कई बार उप्स मूमेंट की घटनाएं हो जाती हैं। यह दुनिया भर में होता है और जब कभी किसी के साथ यह होता है तो कुछ वक़्त के लिए वे सुर्ख़ियों में बन जाते हैं। पिछले दिनों कुछ ऐसे ही मूमेंट से बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा को भी गुजरना पड़ा जब उनकी एक डिज़ाइनर ड्रेस की वजह से उन्हें अनकम्फर्टेबल होना पड़ गया।

दरअसल बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने पति निक जोनास के साथ बहुत सारा समय बिताती हैं। वे जहाँ भी जाती हैं वहां उनके साथ उनके पति भी जरूर नजर आते हैं। पिछले दिनों रविवार की रात को वह अमेरिका में आयोजित हुए 77वें गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड्स में भी पति निक जोनास संग पहुंची थीं। इसी दौरान उनके साथ यूपीएस मोमेंट देखने को मिला।

दरअसल प्रियंका चोपड़ा 77वें गोल्‍डन ग्‍लोब अवॉर्ड्स में एक खूबसूरत डिज़ाइनर ड्रेस पहन कर आईं थीं जिसमे वे बेहद खूबसूरत भी नजर आ रही थीं। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। बहरहाल इन्ही डिज़ाइनर ड्रेस की वजह से प्रियंका को Oops मूमेंट का सामना करना पड़ा गया। इस दौरान हालाँकि उन्होंने तुरंत अपने 5 लाख के हैंडबैग की मदद से खुद को सम्हाल लिया।

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति ने 77वें गोल्‍डन अवार्ड्स समारोह में शामिल होने के बाद आफ्टर पार्टी एन्जॉय करने के बजाय कैलिफोर्निया में डिनर का प्‍लान बनाया था। इसी दौरान प्रियंका चोपड़ा को पपराजी ने घेर लिया और प्रियंका चोपड़ा को अपनी ड्रेस की वजह से ऑकवर्ड स्थिति का सामना करना पड़ गया।

इस दौरान ऑकवर्ड स्थिति से बचने के लिए प्रियंका ने अपने हाथ में पकड़े बैग को आगे की ओर पकड़ लिया जिससे उनकी गलत एंगल से फोटो क्लिक होने से बच गई। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।