स्वीमसूट में प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी के साथ नजर आयी पुल पार्टी एन्जॉय करती हुई

Go to the profile of  Raju Billore
Raju Billore
1 min read
स्वीमसूट में प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी के साथ नजर आयी पुल पार्टी एन्जॉय करती हुई

इन दिनों एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में है। कुछ ही दिनों पहले प्रियंका की अपने पति निक के साथ तस्वीरें वायरल हुई थी। अब फिर से उनकी नयी तस्वीरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। इन वायरल हुई तस्वीरों में प्रियंका अपनी जेठानी सोफी टर्नर के साथ स्विमिंग सूट में पुल पार्टी एन्जॉय करती  हुई नजर आ रही हैं।

View this post on Instagram

Priyanka in Miami #priyankachopra

A post shared by Priyanka Chopra Charts ✨ (@priyankacharts) on

बता दें की इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने मियामी पहुंची है। हाल ही में उन्होंने अपना  बर्थडे भी वहीं मनाया था। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। प्रियंका के बर्थडे के दिन ही निक ने प्रियंका के लिए मैसेज शेयर किया था, जिसमें निक ने प्रियंका को 'मेरी दुनिया की रोशनी' कहा था।

प्रियंका के जन्मदिन के दिन निक ने इंस्टाग्राम पर एक हल्की गुलाबी रंग की साड़ी पहने अभिनेत्री की तस्वीर शेयर की थी और इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, "मेरी दुनिया की रोशनी, मेरा दिल, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ। जन्मदिन मुबारक हो।

प्रियंका की वायरल हुई तस्वीरों को कुछ लोगो ने सराहा तो कुछ लोगो ने अपनी प्रतिक्रियाएँ भी दी। हाल ही में प्रियंका को अपनी एक तस्वीर की वजह से ट्रोल भी होना पड़ा था। वह उस तस्वीर में सिगरेट पीते नजर आयी थी। जिस कारण लोग उनपर भड़क गए थे।

उनकी इस तस्वीर में प्रियंका के साथ साथ पति निक जोनस और उनकी मां मधु चोपड़ा को भी सिगार पीते हुए देखा गया था। सिगरेट तो कई फ़िल्मी हस्तियां पीती है लेकिन प्रियंका ने कुछ साल पहले यानि जब वह पांच साल की थीं तो अस्थमा से पीड़ित होने की बात कही थी और वह बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सिप्ला रेस्पिरेटरी के साथ कैंपेन में शामिल हुई थीं। लोग उनके इसी कैंपेन को प्रियंका को याद दिलाते हुए कमेंट किया था।