प्रियंका चोपड़ा ने 18 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास था क्योंकि शादी के बाद ये देसी गर्ल का पहला बर्थडे था। इन दिनों Miami में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अपने पति निक जोनस और फैमिली के साथ खूब एंजॉय कर रही है। उनके बर्थडे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हैं। इन तस्वीर में एक ऐसी तस्वीर में प्रियंका सिगरेट (cigarette) पीती नजर आ रही हैं और उनकी मां और निक जोनस (nick jonas) सिगार पी रहे हैं।

प्रियंका को सिगरेट पीता देख लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे है क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली वक़्त खुद अस्थमा (Asthma) की मरीज बताया था और इस जानकरी खुद उन्होंने एक वीडियो में बताया था।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लोगो से दिवाली पर पटाखे न जलाने की बात कही और वही दूसरी तरफ खुद की शादी में जमकर पटाखों से आतिशबाज़ी की थी। तब भी लोगो ने उन्हें ट्रोल किया था और अब जब प्रियंका की सिगरेट पीती तस्वीर वायरल हो रही है तो उन्हें फिर ट्रोल किया जा रहा है।