बॉलीवुड से लेकर हालीवुड तक प्रियंका चोपड़ा ने अपने पाव जमाये हुए हैं। वह पावरफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी को खुले दिल से जीती है। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक के साथ एक खुशनुमा जिंदगी जी रही है। एक दूसरे के लिए दोनों प्यार दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।

बता दें कि शादी करने के बाद से प्रियंका चोपड़ा की विश-लिस्ट में दो नई चीजें शामिल हो गयी है। प्रियंका ने अपने नए इंटरव्यू में बताया कि वो मां बनना चाहती हैं। इसके अतिरिक्त प्रियंका ने बताया कि वो लॉस एंजेलिस में अपने और निक के लिए एक घर भी खरीदना चाहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने Vogue India के सितंबर 2019 में होने वाले एडिशन के लिए हुए एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं वहां खुश रहती हूँ, जहां मेरे आस-पास वो लोग मौजूद होते हैं, जिन्हें मैं प्यार करती हूँ और मेरे लिए वहीं मेरा घर होता है। अपने लिए घर खरीदना और अपना बेबी होना इस वक्त मेरी टॉप लिस्ट में है।'

अपने इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की अपनी यात्रा के बारे में भी बताया। इसके अतिरिक्त प्रियंका ने अब्रोड में सेटल होने के बारे में भी जानकारी दी साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के विषय में भी कई बातें बताई।

अपने पति निक की सिंगगिंग के विषय में प्रियंका ने कहा, 'हम घर में दोनों साथ मिलकर गाते हैं। जब तक मैं कहीं जाने के लिए तैयार होती हूँ तब तक निक पियानो बजाते हुए मेरा इंतजार करते हैं। वो बहुत बेहतरीन सिंगर हैं। इसलिए उनके साथ गाने की मैं ज्यादा कोशिश नहीं करती हूँ।'

प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'मैं आज जो भी हूँ और अमेरिका में जो भी कर रही हूँ, ये सब मैंने इंडिया में सीखा है। मैंने खुद को कॉन्फिडेंट रहना सिखाया है। मैंने ये सीखा है कि हारने के बाद आपको क्या करना चाहिए, जो आपको कामयाब बना दे।'