कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इन तस्वीरों में वह अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेशन मियामी में कर रही थी। अब प्रियंका के बाद उनके पति निक जोनस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर निक जोनस की कई शर्टलेस तस्वीरें फैन पेज पर वायरल हैं। जिसमे उनकी फिजिक को लेकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है। वायरल हुई तस्वीर में निक जोनस यॉट स्विमवियर पहने हुए हैं और उनके हाथ में एक शॉवर है।

हालाँकि आजकल जहाँ स्टार्स सिक्सपैक बॉडी रखते है वहीं निक जोनस की फैटी बॉडी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस निक जोनस को थिक जोनस का नाम देकर मजाक बना रहे है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की एक स्मोकिंग करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिस पर उनके फैंस ने उनकी जमकर क्लास ली थी, क्योंकि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा ने एक पोस्ट में बताया था कि उन्हें पांच साल की उम्र से अस्थमा की बीमारी है और उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए दिवाली पर अपने फैंस से पटाखे न जलाने की अपील की थी।

उन्होंने एक वीडियो में कहा था- "प्लीज मेरी सांसों का ख्याल रखिए। दिवाली पर पटाखों को स्किप कीजिए। ये त्योहार लाइट्स, प्यार का होना चाहिए, न कि प्रदूषण का." प्रियंका खुद उस चीज को फॉलो नहीं करती इसे देख फैंस उनपर बरस पड़े थे।