अपनी आवाज़ की वजह इंटरनेट सेंसेशन और बॉलीवुड सिंगर बनीं रानू मंडल इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।कुछ दिन पहले ही रानू मंडल की कुछ फेक तस्वीरें वायरल हुई थी। जिसके बाद लोगो ने सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया था। हाल ही में रानू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह मलयालम गाना गा रही है।
रानू मंडल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में रानू मंडल एक पुराने सुपरहिट मलयालम गाने को गाती नजर आ रही हैं। रानू एक वीडियो में तो क्यू कार्ड से पढ़कर गाने को गाती नजर आ रही हैं और दूसरे में एक मशहूर सिंगर के नोट्स को फॉलो कर रही हैं।
रानू के फैंस उनके इस गाने को पसंद कर रहे है। वीडियो देख के लग रहा है यह वीडियो टीवी सीरियल कॉमेडी स्टार्स के सीजन 2 का है। जंहा रानू मंडल गेस्ट के रूप में आई थी।
आपको बता दे कुछ दिन पहले ही रानू मंडल के जैसे हूबहू दिखने वाली महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ था।यह रानू मंडल का गाना 'तेरी मेरी कहानी' गाती हुई नजर आ रही हैं। इस महिला को लोग रानू मंडल 2.0 बोल रहे थे। हालांकि इस महिला की आवाज कुछ खास नहीं है लेकिन रानू मंडल की तरह दिखने की वजह से यह वीडियो खूब वायरल वो रहा है।