सारा अली खान आज फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा बन गयी है। सारा की फैन फॉलोविंग भी बहुत बढ़ रही है। कई बार सारा को जिम के बाहर भी देखा गया है। आपको बता दे की फिट और स्लिम दिखने वाली सारा का वजन एक समय 96 किलो था। साथ ही उन्हें POCS नामक बीमारी भी थी। इस बीमारी के चलते वजन कम करना मुश्किल होता है।

बता दे कि POCS एक ऐसी बीमारी होती है जो कि महिलाओं के हार्मोन्स को असंतुलित करता है। 15 से 35 की उम्र में यह बीमारी अधिक होती है। नींद की कमी और असमय खानपान के कारण यह समस्या होती है। इस बीमारी के कारण वजन में वृद्धि, हेयर ग्रोथ, अनियमित मासिक धर्म, सिरदर्द, बांझपन, मुंहासे जैसे लक्षण दिखते है।

सारा ने अपने वजन को कम करने के लिए काफी मेहनत की। सारा ने अपना वजन 96 किलो से 55 किलो तक लाया। इसके लिए सारा ने लगातार वर्कआउट किया। सारा के मुताबिक वह ओवरवेट थी जिसके कारण उन्होंने वर्कआउट की शुरुआत हेवी वर्कऑउट और कार्डियो से की। वह सात दिनों में से छह दिन व्यायाम करती है।

इसके अलावा वह अपने खानपान पर भी ध्यान देती है। उन्हें घर का खाना पसंद है जैसे -   दाल, रोटी, कम फ्राई की सब्जियां, एग वाईट, इडली आदि। सारा वर्क आउट करने से पहले रोज सुबह उठकर एक ग्लास गर्म पानी पीती है और वर्कआउट के बाद वह टोफू, फल, ओट्स और जूस जैसी हेल्दी चीजे लेती है।