शाहिद कपूर नजर आएंगे क्रिकेटर के किरदार में, आने वाली फिल्म 'जर्सी' का लुक हुआ रिलीज

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
शाहिद कपूर नजर आएंगे क्रिकेटर के किरदार में, आने वाली फिल्म 'जर्सी' का लुक हुआ रिलीज

बॉक्स ऑफिस पर एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने लगभग 300 करोड़ की कमाई की थी और सभी को चौंका दिया था। यह तमिल फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। अब शाहिद कबीर सिंह के इसी फॉर्मूले पर चलकर एक और साउथ फिल्म के रीमेक में कार्य करने जा रहे है। शाहिद अपनी नई फिल्म में क्रिकेटर का किरदार निभाने वाले हैं। जिसका नाम जर्सी होगा। बता दें कि शाहिद के अतिरिक्त रणवीर सिंह भी अपनी आने वाली फिल्म 83 में क्रिकेटर कपिल देव का रोल अदा कर रहे है।

सोशल मीडिया पर शाहिद ने एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह हाथ में बैट लिए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा - जर्सी की तैयारियाँ शुरु। इस फिल्म को गौतम तिन्नौनुरी डायरेक्ट करने वाले है। ओरिजिनल फिल्म को भी उन्होंने ही डायरेक्ट किया है। साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म में अर्जुन नाम के एक शख्स की कहानी थी जो कि इंडियन क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है। अर्जुन के किरदार को नानी ने निभाया था। बता दें कि संदीप वांगा ने भी अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह दोनों का निर्देशन खुद ही किया था।

जर्सी के बारे में शाहिद ने कहा कि, “मैं समझ नहीं पा रहा था कि मुझे कबीर सिंह के बाद क्या करना चाहिए परंतु जैसे ही मैंने जर्सी की कहानी सुनी थी तो मुझे अंदाजा हो गया था कि मैं इस फिल्म को ही करने जा रहा हूँ।”

खबरों के मुताबिक इस फिल्म के लिए शाहिद काफी प्रैक्टिस कर रहे हैं साथ ही ऑन स्क्रीन एक क्रिकेटर का किरदार निभाने हेतु वे लगातार क्रिकेट सेशन्स अटेंड कर रहे हैं। इस महीने ये फिल्म फ्लोर्स पर जाएगी और यह माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत चंडीगढ़ में होगी। खबरों के अनुसार इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर हो सकती हैं। ये फिल्म अगले साल 28 अगस्त को सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी।