90 के दशक में बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक विलेन ने अपनी एक्टिंग से लोगो के दिल पर राज किया था। उन्हीं में से एक हैं शक्ति कपूर, जिनका आज जन्मदिन है। शक्ति कपूर आज 67 साल के हो गए हैं। शक्ति अब तक 600 से ज्यादा फिल्में कर चुके है। दमदार विलेन के साथ साथ शक्ति कपूर की कॉमिक टाइमिंग भी ज़बरदस्त है। अपने फिल्मी करियर में लगभग 80 से ज्यादा फिल्मों में उन्होंने रेप सीन किए हैं।

आपको बता दें की शक्ति कपूर पर भी कास्टिंग काउच और #MeToo जैसे आरोप लग चुके है। आइये जानते उनकी कहानी के बारे में। आपको बात दें की साल 2005 में कास्टिंग काउच के बढ़ते मामलों को लेकर स्टिंग ऑपरेशन चलाया गया था, जिसमें शक्ति कपूर का नाम सामने आया था। शक्ति एक लड़की को फिल्म में रोल दिलवाने के बहाने उसका फायदा उठाना चाहते थे।जिसके बाद इंडस्ट्री में तहलका मच गया।

इसके अलावा भी शक्ति कपूर का नाम बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे (Poonam pandey) के साथ भी जोड़ा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, पूनम पांडे ने फ‍िल्‍म The Journey Of Karma की शूटिंग के दौरान उनके साथ हुई छेड़छाड़ का खुलासा किया। बेड सीन्स फिल्माते वक्त एक्‍टर (शक्ति) पूनम पांडे के साथ बेकाबू हो गए थे और ऐसे र‍िएक्‍ट करने लगे थे जैसे असल में बेडरूम में हो। पूनम ने शक्ति का नाम तो नहीं लिया पर कहा की उस एक्टर की बेटी की उम्र उनके बराबर है।