नहीं रहे मोहम्मद ज़हुर खय्याम, उनके द्वारा बनाये गए मधुर गाने उन्हें हमेशा जीवित रखेंगे

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
नहीं रहे मोहम्मद ज़हुर खय्याम, उनके द्वारा बनाये गए मधुर गाने उन्हें हमेशा जीवित रखेंगे

संगीत की दुनिया के मशहूर संगीतकार मोहम्मद जहूर खय्याम का कल रात दिल का दौरा पड़ने से 92 वर्ष की उम्र में इंतकाल हो गया है। खय्याम जी के इंतकाल से पूरी फ़िल्मी इंडस्ट्री शोक में है। खय्याम जी के निधन के बाद कई फ़िल्मी सितारों ने शोक व्यक्त किया है। खय्याम जी ने अपने संगीत के लिए कई पुरस्कार भी जीते है।

खय्याम जी के चले जाने के बाद वह अपने प्रसिद्ध गीतों में सदैव जीवित रहेंगे। पेश है उनके कुछ प्रसिद्ध गीत

फिल्म 'आखरी खत' का ''बहारों मेरा जीवन भी संवारों" गीत को संगीत खय्याम जी ने ही दिया था। इस फिल्म में राजेश खन्ना और इन्द्राणी मुखर्जी ने अपना बेहतरीन अभिनय पेश किया था।

"कभी कभी" फिल्म का सुपरहिट गाना "कभी कभी मेरे दिल में" में भी संगीत खय्याम जी ने ही दिया था और इस गाने को आवाज़ स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने दिया था।

"इन आखों की मस्ती में" उमराव जान फिल्म के इस मशहूर गाने को संगीत देने वाले खय्याम जी ही थे। इस फिल्म के निर्देशक और म्यूजिक डायरेक्टर के काफी मतभेद के बाद खय्याम जी को इस फिल्म में संगीत देने के लिए लिया गया था क्योंकि फिल्म के निर्देशक खय्याम जी को पसंद नहीं करते थे। इसका बात का खुलासा टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने किया था।

राज कपूर और माला सिन्हा की फिल्म "फिर सुबह होगी" में भी खय्याम जी ने म्यूजिक दिया था। इस फिल्म के लिए डायरेक्टर से शाहिर लुधियानवी जी ने उनकी सिफारिश की थी। 1958 में इस फिल्म ने 1.8 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

सन 1982 में रिलीज़ हुई फिल्म "बाजार" में अभिनय किया था नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल ने किया था। इस फिल्म को म्यूजिक खय्याम जी ने ही दिया था। इस फिल्म के "करोगे याद तो" इस गाने को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

"ऐ दिले नादान" फिल्म रजिया सुलतान के इस गाने में खय्याम जी ने ही अपने मनोहारी संगीत से जान फुकी थी। इस गाने को आज भी लोग पसंद करते हैं।

नूरी फिल्म में म्यूजिक देने के लिए खय्याम जी को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार भी दिया गया था। इस फिल्म का एक गीत "आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा" लोगों को बहुत पसंद आया था।

आहिस्ता आहिस्ता फिल्म का यह गाना "कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता" उनके सबसे बेस्ट गानों में से एक थे, इस साल उनकी तीन एलबम हिट हुई थी।

"थोड़ी सी बेवफ़ाई" यह एक ऐसी फिल्म है जिसमे खय्याम जी और गुलजार साहब दोनों ने मिलकर एक साथ काम किया था। इस फिल्म का यह गाना "हजार राहें मुड़ के देखी" को दर्शक आज भी पसंद करते है। खय्याम जी और गुलजार साहब दोनों के एक साथ मिलकर काम करना दर्शकों को बहुत पसंद आया था।