विजयादशमी स्पेशल: कई अभिनेताओं ने सफलता से जीवंत किये हैं भगवान राम के चरित्र को

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
विजयादशमी स्पेशल: कई अभिनेताओं ने सफलता से जीवंत किये हैं भगवान राम के चरित्र को

भगवान राम सभी हिन्दुओं के लिए पूजनीय हैं। इन्हे भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। इनका जन्म जहाँ चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को हुआ था वहीं इन्होने माता सीता का हरण करने वाले राक्षस रावण का वध कार्तिक माह की दशमी तिथि को किया था।  इसी कारण से इस दिन हर साल विजयादशमी और दहशरा का पावन पर्व मनाया जाता है। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियल्स में भी कई अभिनेताओं ने भगवान राम का चरित्र निभाया है। आज जानते हैं ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में।

अरुण गोविल (रामायण, टीवी शो, दूरदर्शन)

साल 1987 में जब रामानंद सागर द्वारा बनाया गया सीरियल दूरदर्शन पर आता था तब इसे देखने के लिए सड़कें सुनसान हो जाती थीं। इस ऐतिहासिक सीरियल में अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम का चरित्र निभाया था। इस सीरियल के बाद से राम का चरित्र  अरुण गोविल से हमेशा के लिए जुड़ गया।

एनटीआर रामा राव (कई फिल्मों में बनें राम)

दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता एनटीआर रामा राव ने भी कई बार फ़िल्मी परदे पर भगवान राम के चरित्र को जिवंत किया। 50 के दशक में इनकी कई फिल्मे आई थी।  इसके बाद जब एनटीआर रामा राव ने राजनीति का रुख किया तो वहां भी उन्हें खूब सफलता मिली और वे तीन बार मुख्यमंत्री बने।

शोभन बाबू (तेलुगु फिल्म राम्म्या थंडरी में बने राम)

तेलुगु फिल्म एक्टर शोभन बाबू साल 1975 में आई तेलुगु फिल्म राम्म्या थंडरी में भागवान राम बने थे। उनके इस किरदार का  आज भी याद किया जाता है।

जितेंद्र (फिल्म, लव-कुश)

अभिनेता जीतेन्द्र ने भी एक फिल्म में भगवान राम का किरदार निभाया था। उन्होंने 1997 में आई भक्ति फिल्म 'लव-कुश' में राम का चरित्र निभाया था। इस फिल्म में सीता के रोल में अभिनेत्री जयाप्रदा नजर आई थीं।

गुरमीत चौधरी (रामायण, टीवी शो- 2008)

रामायण की कहानी पर कई टीवी सीरियल बने हैं।  इन्हीं में से एक वर्ष 2008 में एंडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हुआ रामायण सीरियल भी था। इस सीरियल में अभिनता गुरमीत चौधरी ने राम का रोल किया था। इस सीरियल में गुरमीत की पत्नी देबिना बनर्जी ने सीता का किरदार निभाया था।

गगन मलिक ( महाबली हनुमान, टीवी शो)

साल 2015 में सोनी टीवी पर प्रसारित हुए सीरियल 'महाबली हनुमान' में अभिनेता गगन मलिक ने भगवान राम का करिदार बहुत अच्छे से निभाया जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया।

आशीष शर्मा (सिया के राम, टीवी शो)

साल 2016 में स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हुए सीरियल 'सिया के राम' में अभिनेता आशीष शर्मा 'श्रीराम' बने थे।