दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कहाँ मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, जानिए क्या है प्लान?

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह कहाँ मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, जानिए क्या है प्लान?

बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों चर्चा में बने हुए है। कल यानी 14 नवंबर को दीपवीर की शादी को एक साल होने वाले है। पिछले साल इन दोनों ने इटली में ग्रैंड शादी की थी। दीपवीर अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी को कैसे सेलिब्रेट करेंगे ये सवाल फैंस को बैचेन किए हुए हैं।

हमे दीपिका-रणवीर का सीक्रेट एनिवर्सरी प्लान मालूम पड़ गया है। खबर है की एनिवर्सरी पर दीपिका-रणवीर अपने परिवार के साथ तिरुपति के लिए रवाना हो जाएंगे। 14 नवंबर को परिवार के साथ ही दीपिका-रणवीर तिरुपति बालाजी मंदिर जाएंगे। उसके बाद दोनों पद्मावती टेंपल भी जाएंगे। ये मंदिर तिरुपति बालाजी के पास है।

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने के बाद दीपवीर अमृतसर जाएंगे और वंहा गोल्डन टेम्पल के दर्शन करेंगे। आपको बता दें की रणवीर और दीपिका बॉलीवुड के चार्मिग कपल्स में से एक गिने जाते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर प्यार जाहिर करते रहते हैं। वहीं कई बार वे एक दूसरे की टांग खिचाईं करते भी नजर आते हैं।

View this post on Instagram

❤️

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

वही दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो दोनों जल्द ही फिल्म '83' में साथ में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।