दुनिया भर में आज यानी 16 जुलाई को World Snake Day के रूप मनाया जा रहा है। आपको बता दें की बॉलीवुड में सांप की कहानियों को लेकर दर्जनों फिल्में बनाई जा चुकी है। इस मौके पर आज हम आपको उन फिल्मी सितारों से रूबरू कराने जा रहे हैं जो कि ऑन स्क्रीन इच्छाधारी सांप का किरदार निभा चुके हैं।

1976 नागिन: 1976 में आई फिल्म नागिन में सबसे पहले रीना रॉय को नागिन बने देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जितेंद्र नज़र आये थे।

1986 नगीना: इस फिल्म श्रीदेवी इच्छाधारी नागिन का रोल निभाया था । ऋषि कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म ‘नगीना’ एक बड़ी हिट रही थी।श्रीदेवी को नागिन के रोल में काफी खूबसूरत दिखाया गया था।

1990 शेषनाग:  नागिन में जीतेन्द्र ने टाइटल किरदार निभाया था। वहीं शेषनाग फिल्म में अभिनेत्री रेखा और मंदाकनी भी नजर आई थी। इस फिल्म में जीतेन्द्र ने इच्छाधारी नाग का रोल निभाया था।

2002 जानी दुश्मन: जानी दुश्मन एक मल्टी स्टारर फिल्म थी। इसमें अरमान कोहली नाग और मनीषा कोईराला इच्छाधारी नागिन की भूमिका में नजर आए थे।

हिस्स 2010:  इस फिल्म मे मल्लिका शेरावत ने नागिन का किरदार निभाया। इस फिल्म में मल्लिका  हॉट अवतार में नज़र आयी थी।

बॉलीवुड फिल्मों के अलावा TV सीरियल में भी कई एक्ट्रेस ने नागिन का रोल अदा किया है। एकता कपूर के शो नागिन के लिए एक्ट्रेस मोनी रॉय ने नागिन का रोल अदा किया था। इसमें मोनी बेहद ही खूबसूरत इच्छाधारी नागिन बनी थी। मोनी के लुक को लोगों ने खूब पसंद किया था।