जाने कौन हैं बॉलीवुड कि खूबसूरत अभिनेत्रियों के पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी?

Go to the profile of  Dipssy Ranzz
Dipssy Ranzz
1 min read
जाने कौन हैं बॉलीवुड कि खूबसूरत अभिनेत्रियों के पसंदीदा क्रिकेट खिलाड़ी?

बॉलीवुड का क्रिकेट के साथ एक मजबूत संबंध है, इतना ही नहीं भारतीय अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों के बीच लिंक-अप बहुत आम है। आम लोगो ने अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भी क्रिकेट की बड़ी फैन है।  

आइये जानते है बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनके फेवरेट क्रिकेट के बारे में

कैटरीना कैफ:  कैटरीना कैफ हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। कटरीना राहुल द्रविड़ की बड़ी प्रशंसक है और वो ‘द वॉल’ के कूल अंदाज़ को काफी पसंद करती हैं। आईपीएल के कुछ शुरुआती समारोहों में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ब्रांड एंबेसडर थीं।

प्रियंका चोपड़ा: बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा जोंस ने अपने फेवरेट क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया है। प्रियंका के फेवरेट खिलाड़ी इंडियन क्रिकेट टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा। साथ ही प्रियंका ने कहा वो उन्हें व्यक्तिगत तौर पर जानती हैं।

सनी लियॉन: पोर्नस्टार से एक्टर बनी सनी लियोनी को भी क्रिकेट में काफी दिलचस्पी है और बात जब उनके पसंदीदा क्रिकेटर की आती है तो वो कैप्टेन कूल एमएस धोनी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर रखती हैं। सनी धोनी के कूल अंदाज़ की बहुत बड़ी फैन हैं।

सोनाक्षी सिन्हा: बॉलीवुड की दबंग गर्ल का नाम भी कई बार क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ जुड़ चुका है। बता दें की सोनाक्षी के फेवरेट खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि सुरेश रैना है। वो उनके बल्‍लेबाजी को काफी ज्‍यादा पसंद करती हैं और उन्‍होंने कई बार सोशल मीडिया पर उन्‍हे बधाई भी दी है। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि ये खिलाड़ी शादीशुदा है।

दीपिका पादुकोण: दीपिका ने एक शूट के दौरान अपने पसंदीदा क्रिकेटर के नाम का खुलासा किया। दीपिका ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं। दीपिका ने माना की वह धोनी की बहुत बड़ी फैन है।  

सोनम कपूर: कुछ समय पहले सोनम कपूर ने खुलासा किया था उनके फेवरेट क्रिकेट प्लेयर इंडियन क्रिकेट के कप्तान विराट कोहली है। सोनम ने फराह खान के 50वें जन्मदिन की पार्टी में कहा था की विराट काफी हॉट हैं। विराट सभी क्रिकेटर्स में अलग हैं और उनका अंदाज काफी आकर्षक है।