बाटला हाउस का गाना ‘ओ साकी साकी’ रिलीज, नोरा फतेही ने किया ज़बरदस्त बेली डांस

Go to the profile of  Nikhil Talwaniya
Nikhil Talwaniya
1 min read
बाटला हाउस का गाना ‘ओ साकी साकी’ रिलीज, नोरा फतेही ने किया ज़बरदस्त बेली डांस

पिछली साल जॉन की फिल्म 'सत्यमेव जयते' में 'दिलबर' गाने के रीमेक में अपने बेली डांस से लोगों को दीवाना बनाने वाली अभिनेत्री नोरा फतेही एक बार फिर आइटम डांस करती नज़र आने वाली है। नोरा फतेही एक बार फिर जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस के गाने ‘ओ साकी साकी’ में नज़र आने वाली है। यह गाना आज रिलीज़ कर दिया गया है। इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दे की यह सांग साल 2004 में आई फिल्म मुसाफिर के गाने ‘साकी साकी’ का रीमेक है। इसके ओरिजनल वर्ज़न में कोएना मित्रा नज़र आयी थी। उस समय का यह सुपर हिट सांग था। वही इसके रीमेक में नोरा नज़र आ रही है। वीडियो में नोरा बेहद हॉट नज़र आ रही है। गाने में नोरा आग से खेलते हुए और बेली डांस करते हुए नज़र आ रही है।

गाना सुनकर ऐसा लग रहा है की नोरा ने एक बार फिर अपना जादू चलाया है। फैंस इसे बेस्ट रीमेक सांग ऑफ़ द ईयर बोल रहे है। कुछ ही घंटों में अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग इसे देख चुके है।  

जहाँ पुराना सांग सुखविंदर सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया था। वही अब इस गाने को कंपोजर तनिश बागची ने रीक्रिएट किया है और सिंगर नेहा कक्कड़, तुलसी कुमार ने इसे अपनी आवाज़ दी है। गाने के लिरिक्स ओरिजिनल वर्जन से थोड़े थोड़े अलग हैं। बता दें की जॉन की फिल्म बाटला हाउस इसी साल 15 August पर रिलीज़ होने वाली है।