इन दिनों बॉलीवुड में किसी फेमस सेलिब्रिटी या खिलाड़ी की बायोपिक बनाने का दौर चल रहा है। ऐसे ही एक महान खिलाड़ी कपिल देव पर फिल्म बन रही है। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड में भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।  

हाल ही रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया है। यह फोटो फिल्म की शूटिंग के दौरान की है जिसमे रणवीर सिंह नटराज पोज में शॉट घुमाते हुए नजर आए हैं।बता दे  'नटराज शॉट' कपिल देव का सिग्नेचर पोज़ है।ये फोटो फिल्म में उस सीन का है जहां कपिल देव ने 1983 के क्रिकेट विश्व कप सेमीफाइनल में जिम्बाब्वे के खिलाफ 175 रन बनाए थे।

रणवीर सिंह का लुक हूबहू कपिल देव की तरह ही लग रहा है। आप उन्हें देखकर बोलेंगे की यह तो कपिल देव ही ना की रणवीर सिंह। लोग सोशल मीडिया रणवीर की खूब तारीफ कर रहे है। आइये देखते है-

बता दे कि कपिल देव बायोपिक को कबीर सिंह के डायरेक्ट कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 83 में रोमी यानी कपिल देव की पत्नी की भूमिका की है। शादी के बाद ये पहली फिल्म होगी जिसमें रणवीर और दीपिका एक साथ दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।