इन दिनों टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय थाइलैंड में अपना हॉलीडे मना रही हैं जिसकी खूबसूरत तस्वीरें मौनी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर भी कर रही हैं। शेयर की गयी मौनी की तस्वीरों में फैन्स को उनका बोल्ड अंदाज़ और खूबसूरत लोकेशन्स बहुत पसंद आ रहा हैं।
इन तस्वीरों में मौनी पिंक बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इंटरनेट पर उनकी बिकिनी में बोल्ड तस्वीरें छाई हुई हैं। इस तस्वीरों में मौनी बीच पर बैठकर धूप सेकते हुए दिख रही हैं। मौनी की इन तस्वीरों से साफ झलक रहा है कि वो अपने वेकेशन के हर लम्हे को खूबसूरत तरीके से एन्जॉय कर रही हैं।
मौनी की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बताये तो लगातार उनके करियर का ग्राफ ऊपर जा रहा है। साल 2006 से लेकर 2019 तक मौनी ने छोटे पर्दे पर काम किया है। एकता कपूर के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी से मौनी ने टीवी पर डेब्यू किया था। फिर उन्होंने देवो के देव महादेव, दो सहेलियां, कस्तूरी और ‘जुनून: ऐसी नफरत तो कैसा इश्क’ जैसे शोज में भी काम किया परन्तु उन्हें सबसे अधिक पॉपुलैरिटी 2015 में आए सीरियल नागिन से मिली।
वही बड़े पर्दे पर मौनी ने साल 2004 में रन फिल्म में काम किया। फिर 2011 में हीरो हिटलर इन लव में वह दिखाई दी। इसके बाद उन्होंने 2016 में महायोद्धा राम और तुम बिन 2 जैसी फिल्में कीं। परन्तु उन्हें इसमें सबसे बड़ा ब्रेक अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड में मिला। इस फिल्म में वह लीड रोल में थी। फिर उन्होंने K.G.F: Chapter 1 और रोमियो अकबर वॉल्टर जैसी फिल्मों में भी अच्छी भूमिकाएं निभाई। उनकी अपकमिंग फिल्में हैं मेड इन चाइना, मुगल और ब्रह्मास्त्र।